एजुकेशन

Bihar Board BBOSE 10th 12th Result 2022: घोषित हुए बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग कक्षा 10, 12 परिणाम, यहां करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 12:53 PM IST

Bihar BBOSE 10th 12th Result 2022, Bihar Board Open School Result 2022 on bbose.org: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, उम्मीदवार BBOSE रिजल्ट को आधिकारिक साइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं। बता दें, BBOSE Class 10, 12 Result दोनों की घोषणा एक साथ की गई है।

Image

बीबीओएसई कक्षा 10, 12 परिणाम 2022 घोषित

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
  • उम्मीदवार बीबीओएसई कक्षा 10 और कक्षा 12वीं दोनों के परिणाम देख सकते हैं।

Bihar BBOSE 10th 12th Result 2022, Bihar Board Open School Result 2022 on bbose.org: BBOSE देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, उम्मीदवार BBOSE रिजल्ट को आधिकारिक साइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं। बता दें, BBOSE Class 10, 12 Result दोनों की घोषणा एक साथ की गई है।

बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने जून 2022 सत्र की पहली परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।

ऐसे चेक करें BBOSE Class 10, 12 Result 2022

  • उम्मीदवार सबसे पहले bbose.org पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दाएं तरफ जाएं जहां Result लिखा हुआ है।
  • इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • यहां Result Of First Examination June 2022 पर क्लिक करना होगा, और क्रेडिंशियल दर्ज कर सबमिट करना होगा।

छात्रों को जून 2022 सत्र की पहली परीक्षा के अपने बीबीओएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम की जांच करने के लिए अपने रोल नंबर, जन्म तिथि, मान्यता कोड, परीक्षा केंद्र कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी।

छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। बिहार बीबीओएसई जून 2022 सत्र परीक्षा परिणाम 18 अक्टूबर को घोषित किया गया था। Bihar BBOSE जून सत्र की परीक्षा 14 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article