एजुकेशन

Bihar B.Ed. Entrance Test 2023: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द होगी खत्म, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 03:15 AM IST

Bihar B.Ed. Entrance Test 2023: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय 13 मार्च को बिहार बीएड सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समाप्त कर देगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट देख सकते हैं और साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए चरण वार प्रक्रिया को भी यहां पर चेक किया जा सकता है।

Image

बिहार बीएड एंट्रेंस टेस्ट 2023

बिहार B.Ed. सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET-BED) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च को समाप्त होगी। उम्मीदवार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए यहां पर रजिस्ट्रेशन के स्टेप्स को देखने के साथ पूरी प्रक्रिया को जान सकते हैं। इसके अलावा अन्य अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को लगातार आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

Bihar B.Ed Entrance Test 2023: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed.lnmu.in पर जाएं।

होम पेज पर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के टैब को क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म को भरें और फीस के लिए भुगतान करें।

फॉर्म को सब्मिट करें और इसे डाउनलोड भी कर लें।

भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।

बिहार बीएड के उम्मीदवार 20 मार्च 2023 तक लेट फीस के साथ अपने आवेदन जमा और एडिट कर सकते हैं। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा हॉल टिकट 30 मार्च को जारी किया जाएगा और प्रवेश परीक्षा शनिवार 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा हॉल टिकट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 8 अप्रैल को होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article