एजुकेशन

Bihar 2 Year BED Admissions 2023: जारी हुए बिहार दो वर्षीय बीएड एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 21, 2023, 02:49 PM IST

Bihar 2 Year BED Admissions 2023: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, एलएनएमयू दरभंगा बिहार दो वर्षीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 आयोजित करने जा रहा है। जो छात्र किसी भी बिहार राज्य विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 20 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

बिहार दो वर्षीय बीएड एडमिशन 2023 के लिए ऑनलाइन फॉर्म

Photo : iStock

Bihar 2 Year BED Admissions Test 2023 Online Form जारी कर दिए गए हैं। बता दें, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, एलएनएमयू दरभंगा बिहार दो वर्षीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 आयोजित करने जा रहा है। जो छात्र किसी भी बिहार राज्य विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 20 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार बीएड 2023 की परीक्षा 08 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी।

20 फरवरी से शुरू आवेदन

बिहार दो वर्षीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आज यानी 20 फरवरी से आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार biharcetbed-lnmu.in के माध्यम से आवेदन करें। आवेदन करने से जुड़ी सारी जानकारी देखें।

कितना है शुल्क

  • सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये
  • ईबीसी/ बीसी/ ईडब्यूएस/ महिला उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये
  • एसएसी/ एसटी के लिए 500 रुपये

कब आएंगे एडमिट कार्ड

विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना और आवेदन पत्र को एडिट करना 16 मार्च, 2023 से 20 मार्च, 2023 तक संभव होगा। विश्वविद्यालय 20 मार्च, 2023 को बिहार बीएड 2023 प्रवेश पत्र जारी करेगा।

ऐसे करें पंजीकरण

  • उम्मीदवार सबसे पहले biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Online Registration पर जाएं।
  • अब New Registration पर जाएं।

डायरेक्ट लिंक यहां से करें चेक - Bihar 2 Year BED Admissions Test 2023 Online Form

उम्मीदवार 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोट कर लें, कि बिहार बीएड 2023 की परीक्षा 08 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article