एजुकेशन

BHU Admission without CUET: क्या सीयूईटी के बिना बीएचयू में एडमिशन मिल सकता है? जानें कौन-कौन से कोर्स

BHU Short Term Course Admission 2024: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का नाम देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शामिल है। यहां एडमिशन लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। यहां यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET Exam पास करना होता है। हालांकि, कई ऐसे कोर्स भी हैं जिनमें एडमिशन के लिए सीयूईटी परीक्षा नहीं देनी होती है।

Image

BHU में एडमिशन

Photo : Times Now Digital

BHU Short Term Diploma Courses Admission 2024: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लिस्ट में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU का नाम पांचवे स्थान पर है। बीएचयू के यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन लिए अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET परीक्षा देनी होती है। बीएचयू में अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के अलावा भी कई कोर्स कराए जाते हैं। आइए जानते हैं कि बीएचयू में CUET पास किए बिना एडमिशन कैसे ले सकते हैं और यहां कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं।

BHU NIRF Ranking 2024: देश में 5वां स्थान

हाल ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से देश के टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की रैंकिंग जारी की गई है। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking 2024) में टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में बीएचयू को 5वां स्थान प्राप्त हुआ है। अपने बेस्ट फैकल्टी, प्लेसमेंट और रिजल्ट को लेकर यह यूनिवर्सिटी पिछले कई सालों से टॉप लिस्ट में शामिल है। आइए जानते हैं यहां CUET के बिना एडमिशन कैसे ले सकते हैं।

BHU SCS Course: बीएचयू के स्पेशन कोर्स

कोर्स का नामकोर्स की अवधि
सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑफ हेल्थ केयर मैनेजमेंट6 महीने
पार्ट टाइम सर्टिफिकेट कोर्स इन पेंटिंग1 साल
पार्ट टाइम सर्टिफिकेट कोर्स इन एडवरटाइजिंग डिजाइन1 साल
सर्टिफिकेट कोर्स इन हैंडलूम एंड हैंडिक्राफ्ट6 महीने
सर्टिफिकेट कोर्स इन पेंटिंग6 महीने
सर्टिफिकेट कोर्स इन टेक्सटाइल डिजाइनिंग6 महीने
सर्टिफिकेट कोर्स इन कर्म काण्ड1 साल
भोजपुरी लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्स4 महीने
सर्टिफिकेट कोर्स इन आयुर्वेद पेन मैनेजमेंट1 साल
सर्टिफिकेट कोर्स इन प्लास्टिक आर्ट6 महीने
BHU Special Courses List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

BHU Diploma Course: पीजी डिप्लोमा कोर्स

बीएचयू में ग्रेजुएशन के बाद 1 साल की अवधि वाले कई डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाते हैं। अलग-अलग विषयों के लिए डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि, इसमें एडमिशन की प्रक्रिया मई से लेकर जुलाई के बीच ही आयोजित की जाती है। इन कोर्सेस के नाम नीचे देख सकते हैं-

  • PG Diploma in Information Technology Law
  • PG Diploma in Mass Communication and Media Laws
  • PG Diploma in Human Resource Management, Service and Industrial Law
  • PG Diploma in Business Economics
  • PG Diploma in Journalism and Mass Communication
  • PG Diploma in Remote Sensing & GIS
  • PG Diploma in Population Studies
  • PG Diploma in Lab Technology
  • PG Diploma in National Child Care

ऊपर दिए कोर्स के अलावा भी कई डिप्लोमा कोर्स हैं जो अलग-अलग संकायों में चलाए जा रहे हैं। इन कोर्स के लिए फीस और योग्याएं भी अलग-अलग होती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए BHU Admission की ऑफिशियल वेबसाइट- bhuonline.in विजिट कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article