एजुकेशन

Bharat Ratna Award Winners List: भारत रत्न से सम्मानित हो चुकी हैं ये हस्तियां, जानें अब तक कितने लोगों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Bharat Ratna Award Winners List, Bharat Ratna Award Winners Year Wise List: भारत रत्न देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान होता है। हाल ही में भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। यहां आप साल 1954 से अब तक भारत रत्न प्राप्त करने वाले हस्तियों की लिस्ट देख सकते हैं।

Image

Bharat Ratna Award Winners List: अब तक इन हस्तियों को मिल चुका है भारत रत्न

Bharat Ratna Award Winners List, Bharat Ratna Award Winners Year Wise List: भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक (Bharat Ratna Award Winners List) सम्मान है। यह सम्मान किसी क्षेत्र में असाधारण व सर्वोच्च राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है, जिन्होंने देश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया होता है। इन सेवाओं में साहित्य, कला, विज्ञान, खेल व सार्वजनिक सेवा (Bharat Ratna Award List in Hindi) शामिल है। पहले इसके अंतर्गत खेल को शामिल नहीं किया जाता था, लेकिन बाद में इसे लिस्ट में शामिल (Bharat Ratna Award List) किया गया। किसी भी भारतीय के लिए भारत रत्न से बड़ा कोई सम्मान नहीं (Bharat Ratna Award 2024) होता है। हाल ही में भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

बता दें भारत रत्न की शुरुआत साल 1954 में तत्कालीक राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने की थी। 1954 में यह सम्मान केवल जीवित व्यक्ति विशेष को ही दिया जाता था, लेकिन बाद में मरणोपरांत दिए जाने का भी प्रावधान जोड़ा गया। इसके लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से किसी शख्स की सिफारिश करते हैं। राष्ट्रपति की सहमति के बाद ही 26 जनवरी को किसी शख्स को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्येक वर्ष 3 से ज्यादा भारत रत्न देने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि यह भी जरूरी नहीं है कि हर साल किसी को भारत रत्न दिया जाए।

Bharat Ratna Award Winners List: भारत रत्नों को क्या मिलता है

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को प्रमाण पत्र, पीपल के पत्ते के आकार का एक पदक दिया जाता है। जिसमें आगे की तरफ प्लेटिनियम का चमकता सूर्य बना होता है। इसमें नीचे की ओर चांदी से भारत रत्न लिखा होता है और पीछे की ओर अशोक चक्र बना होता है। अशोक चक्र के नीचे सत्यमेव जयते लिखा होता है। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या भारत रत्न मिलने वाले शख्स को कुछ राशि भी दी जाती है। हालांकि सरकार की ओर से कुछ विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। बता दें साल 1954 से अब तक कुल 49 लोगों को इस सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यहां आप वर्ष के अनुसार भारत रत्न प्राप्त करने वालों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

First Bharat Ratna Award Winners: सबसे पहले किसे मिला भारत रत्न

साल 1954 में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधा कृष्णन, डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन और आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 1955 में पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू, डॉ भगवान दास और मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं 1957 में मात्र एक लोगों को पंडित गोविंद वल्लभ पंत को यह सम्मान दिया गया। यहां आप पूरी लिस्ट देक सकते हैं।

Bharat Ratna Award Winners Year Wise List

YearAward Winners Name
1958 डॉ धोंडो केशव कर्वे
1961 पुरुषोत्तम दास टंडन, बिधान रॉय
1962 राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद
1963पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन
1963 डॉ पांडुरंग वामन काणे
1966 पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत)
1971पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
1975वीबी गिरी
1976के. कामराज (मरणोपरांत)
1980 मदर टेरेसा
1983 आचार्य विनोवा भावे (मरणोपरांत)
1987खान अब्दुल गफ्फार
1988मनिदुर गोपालन रामचन्द्रन
1990दक्षिण अफ्रीका के डॉ नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला, भीमराव रामजी अंबेडकर (मरणोपरांत)
1991राजीव गांधी (मरणोपरांत), मोरारजी देसाई, सरदार वल्लभभाई पटेल (मरोपरांत)
1992 सत्यजीत रे (मरणोपरांत), जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत)
1997पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद, अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत), गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत)
1998मदुरै शन्मुखवदिवप सुब्बालक्ष्मी, चिदम्बरम सुब्रमण्यम, गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत)
1999जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत), प्रो अमर्त्य सेन, पंडित रविशंकर
2001उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, सुश्री लता दीनानाथ मंगेशकर
2009 पं भीमसेन गुरुराज जोशी

Bharat Ratna Award Winners During PM Modi Government: 2014 से 2019

2014सचिन रमेश तेंदुलकर, प्रो.चिंतामणि नागेसा
2015अटल बिहारी वाजपेयी, पं मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत)
2019पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, डॉ भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत), नानाजी देशमुख (मरणोपरांत)

Bharat Ratna Award Winner Facilities: मिलती हैं ये सुविधाएं

भारत रत्न मिलने वाले हस्तियों को सरकार की ओर से कुछ विशेष प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। यहां आप जान सकते हैं कि भारत रत्न मिलने वालों को क्या सुविधाएं दी जाती हैं।
  1. सरकारी एयरलाइन्स में जीवनभर मुफ्त यात्रा
  2. किसी भी राज्य में यात्रा के दौरान राजकीय अतिथि का दर्जा
  3. इसके अलावा यात्रा के दौरान परिवहन और आवास की सुविधाएं
  4. सुरक्षा व डिप्लोमैटिक पासपोर्ट की सुविधा।
  5. सरकारी कार्यक्रम में जज व सांसदों से ऊपर की वरीयता

Bharat Ratna Award Winners List: आखिरी बार किसे मिला भारत रत्न

आखिरी बार भारत रत्न का सम्मान भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और डॉ भूपेन्द्र कुमार हजारिका व नानाजी देशमुख को मरणोपरांत दिया गया था।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article