एजुकेशन

कोचिंग संचालकों पर भजनलाल सरकार का शिकंजा, RAS मुख्य परीक्षा से जुड़ा वीडियो पोस्ट करने पर कार्रवाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली से संबंधित वीडियो अपलोड करने वाले कोचिंग संचालक के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है।

Image

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली से संबंधित वीडियो अपलोड करने वाले कोचिंग संचालक के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। संबंधित व्यक्ति को आयोग द्वारा इस आशय का नोटिस जारी करते हुए आगामी 24 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

आयोग सचिव ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो की संक्षिप्त छानबीन में वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति तथा उसके द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान के विषय में प्राथमिक जानकारी प्राप्त होने पर वह भरतपुर में चैतन्य एकेडमी नाम के कोचिंग संस्थान का संचालक प्रतीत होता है।

आयोग की ओर से उक्त व्यक्ति को नोटिस जारी कर आयोग की गोपनीयता भंग करने से संबंधित आपराधिक कृत्य के संबंध में 7 दिवस में स्पष्टीकरण के साथ ही वीडियो में जिन विशेषज्ञों के साथ वार्ता होना बताया है, उनका नाम एवं विवरण भी मांगा गया है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने इसी संबंध में बताया कि वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति तथा कोचिंग संस्थान के पते एवं कार्यस्थल से संबंधित कोई अन्य जानकारी यदि किसी के पास हो तो इस संबंध में आयोग को अवश्य सूचित करें, ताकि प्रकरण में त्वरित कार्यवाही की जा सके।

उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी को "आरएएस मुख्य परीक्षा पर प्रोफेसर ने किया जबरदस्त खुलासा" शीर्षक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। इस वीडियो में तथाकथित विशेषज्ञ को कथित रूप से आरएएस मुख्य परीक्षा का मूल्यांकनकर्ता बताते हुए वार्तालाप करते हुए बताया गया है। इसके साथ ही वीडियो में सभी कंटेंट ओरिजनल होने तथा कानूनी बाध्यता के कारण तथाकथित प्रोफेसर के जवाब को किसी और की आवाज में रूपांतरित करने का भी उल्लेख किया गया था। आयोग द्वारा की गई जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कोचिंग संचालक द्वारा स्वयं के व्हाट्सएप चैनल पर आयोग की गोपनीय प्रणाली से संबंधित हस्तलिखित प्रश्नोत्तरी भी अपलोड की गई थी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article