एजुकेशन

BEL Apprenticeship 2025: ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए करें अप्लाई, आवेदन आज से शुरू, जानें क्या मांगी है शैक्षणिक योग्यता

BEL Apprenticeship 2025 Notification: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 84 पदों के लिए रिक्रूटमेंट शुरू हो गई है। B.Tech/B.E डिग्री वाले कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जाने किस पद पर क्या मांगी गई है शैक्षणिक योग्यता? ऑनलाइन एप्लीकेशन आज 11-12-2025 से शुरू हो गई है, जबकि 25-12-2025 तक आवेदन किए जा सकेंगे।

BEL Apprenticeship 2025 Notification Pdf for 84

BEL Apprenticeship 2025 Notification Pdf for 84

BEL Apprenticeship 2025 Notification PDF: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ जुड़कर काम करने का मौका आया है। बीईएल ने 84 ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार यहां अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन विंडो आज 11 दिसंबर से शुरू हुई है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आयु सीमा

BEL Apprenticeship 2025 का मौका वही ले पाएंगे जिनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं है।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर अब अप्रेंटिसशिप संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ईमेल आईडी, अपना नाम और मोबाइल नबंर को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का पूरा कर लें।
  • अब फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को क्रॉस चेक कर लें।
  • अप्लाई करने से पहले पीडीएफ जरूर देखें
पोस्ट का नाम कुल पोस्ट
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 24
कंप्यूटर साइंस (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग) 20
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन) 30
सिविल इंजीनियरिंग 10
BEL Apprenticeship 2025 Website

कैसे होगा चयन

BEL Apprenticeship 2025 का मौका तभी मिलेगा जब आप वॉक-इन-इंटरव्यू क्लियर कर लेंगे। बता दें, इंटरव्यू का आयोजन 16 और 17 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता औओर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी या स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप करने वालों को सैलरी नहीं स्टाइपेंड दिया जाता है, BEL Apprenticeship 2025 Notification के तहत चयनित लोगों को 17,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article