एजुकेशन

BBOSE 12th Exam 2023: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम टाइम टेबल, जानें कब होगी परीक्षा

BBOSE 12th Exam 2023, BBOSE 12th December Exam 2023: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने कक्षा 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से एग्जाम का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

BBOSE 12th Exam 2023

Photo : iStock

BBOSE Class 12th Exam 2023, BBOSE 12th December Exam 2023: बिहार बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने कक्षा 12वीं परीक्षा की तारीख (BBOSE 12th Exam Date 2023) घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2023 में आयोजित की जाएंगी। बता दें कि यह शेड्यूल दिसंबर 2022 सेशन के लिए जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bih.nic.in से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

BBOSE 12th Exam 2023 Date: कब होगी 12वीं की परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बीबीओएसई कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर से 24 नवंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड द्वारा पहले दिन हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

BBOSE 12th Practical Exam 2023: कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

बीबीओएसई 12वीं प्रैक्टिकल की बात करें तो यह परीक्षा 27 नवंबर से शुरू होगी और 1 दिसंबर को समाप्त होगी। 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से बीबीओएसई 12वीं एग्जाम टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download BBOSE 12th Exam Time Table 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर बीबीओएसई 12वीं डेट शीट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स 12वीं शेड्यूल चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BBOSE 12th Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड द्वारा 25 अक्टूबर को बीबीओएसई कक्षा 12वीं की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article