Bank of Baroda Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट/चपरासी के पदों के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार BOB की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल कर आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं।
BOB Office Assistant Exam Date क्या है?
देश के विभिन्न राज्यों में बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट/चपरासी के कुल 500 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसके लिए 22 और 23 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। राज्य आधारित पदों का विवरण इस प्रकार है।
क्या है प्री एग्जाम ट्रेनिंग का परीक्षा पैटर्न
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में 100 मल्टी ऑप्शन प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। यानी परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवार को एक अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा कुल 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा प्री-एग्जाम ट्रेनिंग एडमिट कार्ड 2026 कैसे करें डाउनलोड
1. बैंक ऑफ बड़ौदा असिस्टेंट/चपरासी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्री-एग्जाम ट्रेनिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
4. इसके बाद आपके एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट लेना न भूलें।
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मोबाइल में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें।
