Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary, Quotes For Students (अटल बिहारी वाजपेयी कोट्स): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर वक्ता, कवि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय राजनीति में आए। साल 1947 में वाजपेयी ने दीनदयाल उपाध्याय के समाचार पत्रों के लिये एक पत्रकार के तौर पर राष्ट्रधर्म, पांचजन्य, स्वदेश और वीर अर्जुन में काम करना शुरू किया। बाद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रभावित होकर वाजपेयी साल 1951 में भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए। बाद में वह भारत के प्रधानमंत्री भी बने। वाजपेयी साल 1996 तथा 1999 में दो बार प्रधानमंत्री पद के लिये चुने गए थे। 16 अगस्त 2018 को उन्होंने अन्तिम सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचार छात्रों को सफलता का मार्ग दिखाते हैं और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जोश भरते हैं। आइये आज उनके विचारों से रूबरू होते हैं और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करते हैं।
Atal Bihari Vajpayee Famous Quotes

Atal Bihari Vajpayee famous quotes
- शिक्षा का माध्यम मातृ भाषा होनी चाहिए। ऊँची से ऊँची शिक्षा मातृ भाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए।
- छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता।
Atal Bihari Vajpayee Quotes for Students
- शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है, व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए।
- शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं।
Atal Bihari Vajpayee Ke Vichar

Atal Bihari Vajpayee Poems In Hindi
- यदि आपको किसी विशेष पुस्तक में कुछ भी पसंद नहीं है, तो बैठकर चर्चा करें।
- जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए।
Atal Bihari Vajpayee Prerak Vichar
- निरक्षरता और निर्धनता का बड़ा गहरा संबंध है।
- अपना जीवन जीना एक कला है, एक विज्ञान है। इन दोनों में समन्वय आवश्यक है।
Atal Bihari Vajpayee birthday: सुशासन दिवस 2025
हर साल 25 दिसंबर को पूरे भारत में सुशासन दिवस मनाया जाता है। 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस होता है। इस खास दिन पर वाजपेयी के सम्मान में साल 2014 में सरकार में जवाबदेह के लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सुशासन दिवस मनाने का फैसला किया गया था।
