Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2023, Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: अटल बिहारी वाजपेयी देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में एक माने जाते हैं। वह शायद देश के इकलौते ऐसे नेता थे, जिन्हें विपक्ष से भी हमेशा सम्मान मिला। अटल जी महान राष्ट्रवादी, ओजस्वी वक्ता, पत्रकार और कवि थे। हर साल की तरह इस साल भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती यानी 25 दिसंबर (Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary 2023) को सुशासन दिवस (Good Governance Day) के रूप में मनाया जाएगा। अटल जी की 99वीं जयंती के अवसर पर आज हम आपके लिए उनके कुछ खास कोट्स (Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes) लेकर आए हैं। उनके ये अनमोल विचार न केवल युवाओं के जीवन को नई दिशा देंगे बल्कि यह सफलता के मूलमंत्र की तरह हैं।
Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes in Hindi
- शिक्षा का माध्यम मातृ भाषा होनी चाहिए। ऊंची से ऊंची शिक्षा मातृ भाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए।
- अमावस के अभेद्य अंधकार का अंतःकरण पूर्णिमा की उज्ज्वलता का स्मरण कर थर्रा उठता है।
- शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है, व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए। हमारी माटी में आदर्शों की कमी नहीं है। शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं।
- राष्ट्र कुछ संप्रदायों तथा जनसमूहों का समुच्चय मात्र नहीं, अपितु एक जीवमान इकाई है।
- जो राजनीति में रुचि लेता है, वह साहित्य के लिए समय नहीं निकाल पाता और साहित्यकार राजनीति के लिए समय नहीं दे पाता, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो दोनों के लिए समय देते हैं। वे अभिनंदनीय हैं।

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes
Atal Bihari Vajpayee Best Motivational Quotes

Atal Bihari Vajpayee Hindi Quotes
- मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़े, एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े।
- मेरे पास न तो दादा की दौलत है और न ही पिता की संपत्ति, मेरे पास सिर्फ मेरी मां का आशीर्वाद है, जो इन सबसे बहुत बड़ा है।
- सेवा-कार्यों की उम्मीद सरकार से नहीं की जा सकती। उसके लिए समाज-सेवी संस्थाओं को ही आगे उगना पड़ेगा।
- अस्पृश्यता कानून के विरुद्ध ही नहीं, बल्कि परमात्मा तथा मानवता के विरुद्ध भी एक गंभीर अपराध है।
- छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।
Atal Bihari Vajpayee Inspirational Quotes
- परमात्मा भी आकर कहे कि छुआछूत मानो, तो मैं ऐसे परमात्मा को भी मानने को तैयार नहीं हूं, लेकिन परमात्मा ऐसा कर ही नहीं सकता।
- जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए।
- मानव और मानव के बीच में जो भेद की दीवार खड़ी है, उनको ढहाना होगा और इसके लिए एक राष्ट्रीय अभियान की आवश्यकता है।
अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे। वह लोकसभा में 9 बार और राज्यसभा में 2 बार चुने गए थे। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री का पद भी ग्रहण कर चुके हैं। साल 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
