एजुकेशन

Success Story: ज्योतिषी रितु सिंह को श्रीलंका में मिलेगा यूनिवर्सल मेरिट अवॉर्ड 2024, जानें कहां से हासिल की शिक्षा

Career in Astrology: एस्ट्रोलॉजर रितु सिंह को 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के बीएमआईसीएच इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में Universal Merit Awards 2024 में सम्मानित किया जाएगा। जानें उनकी एक सफल एस्ट्रोलॉजर बनने की कहानी और कैसे आप बना सकते हैं ज्योतिष के क्षेत्र में करियर।

Image

Career in Astrology

KEY HIGHLIGHTS
भारत की प्रसिद्ध ज्योतिषी रितु सिंह का श्रीलंका में होगा सम्मान
पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे करेंगे सम्मानित
जानें ज्योतिष के क्षेत्र में कैसे बना सकते हैं करियर

Career in Astrology: भारत की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर रितु सिंह को 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के बीएमआईसीएच इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में Universal Merit Awards 2024 में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इस समारोह में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे द्वारा दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय उत्सव में 12 देश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिसमें भारत की एस्ट्रोलॉजर रितु सिंह (Astrologer Ritu Singh) भी शामिल हैं।

कोलंबो के बीएमआईसीएच इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इस आगामी भव्य आयोजन में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री श्री महिंदा राजपक्षे मुख्य अतिथि और श्रीलंका पार्लियामेंट के डिप्टी स्पीकर अजित राजपक्षे विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान एस्ट्रोलॉजर रितु सिंह ने बताया कि यूनिवर्सल मेरिट अवार्ड द्वारा ज्योतिष एवं आध्यात्मिक रत्न अवार्ड उनके लिए गर्व की बात है। जानें उनकी एक सफल एस्ट्रोलॉजर बनने की कहानी और कैसे आप बना सकते हैं ज्योतिष के क्षेत्र में करियर।

कहां से हासिल की शिक्षा

रितु सिंह ने हाईस्कूल की पढ़ाई कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज, देवरिया से और इंटरमीडिएट की पढ़ाई केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा से पूरी की है। उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई की है, जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन में वह डबल एमए हैं। उन्होंने आगरा की डॉ. भीमराव यूनिवर्सिटी और गोरखपुर यूनिवर्सिटी से एमए किया है। इतना ही नहीं, उन्हें नालंदा यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। उन्होंने ज्योतिष में ज्योतिष विशारद की डिग्री ली है।

ज्योतिषी बनने का विचार

रितु सिंह ने ज्योतिष और वास्तु के जरिए मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से खुद को इस क्षेत्र में सक्रिय किया। उनके पिता लखनऊ से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से रिटायर्ड हैं। सरकार और राज्य उपभोक्ता आयोग यूपी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष भी थे। इस सम्मान के लिए उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों का धन्यवाद दिया। ज्योतिषी रितु सिंह की बॉलीवुड सितारों से लेकर भारतीय राजनेताओं तक अब तक उनकी सभी भविष्यवाणियां सही सिद्ध हुई हैं।

लेखिका भी हैं रितु सिंंह

एस्ट्रोलॉजर रितु सिंह द्वारा लिखित ज्योतिष एवं आध्यात्मिक आधारित पुस्तक 'सात अनाश्य हैं' ब्रह्माण्ड के अंत तक काफी चर्चित है। वह एस्ट्रो वास्तु विज्ञान अवॉर्ड,लाइफटाइम इंस्पिरेशन अवार्ड, बेस्ट मॉडर्न एस्ट्रोलॉजर ऑफ इंडिया का अवार्ड अपने नाम कर चुकी है।

कैसे बन सकते हैं एस्ट्रोलॉजर

एस्ट्रोलॉजी बनने के लिए विभिन्न कोर्स हैं। वास्तु, टैरो, वेदिक साइंस, न्यूमरोलॉजी वगैरह आदि बहुत सी फील्ड्स हैं जिनमें से चुनाव किया जा सकता है। ज्योतिष संस्थान भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली, भारतीय विद्या भवन मुंबई द्वारा ज्योतिष भारती कोर्स, भारतीय विद्या भवन (बीवीबी), बेंगलुरु केंद्र, भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद केंद्र, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) जैसी जगहों से कोर्स कर सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article