UP Board 10th 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, अधिकारियों ने दिया संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 11:46 AM IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Date (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) आज यानी 12 जून 2022 को रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड 12 जून से 15 जून 2022 के मध्य इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर सकता है।

UP Board 10th 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, अधिकारियों ने दिया संकेत

UP Board 10th 12th Result 2022 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) आज यानी 12 जून 2022 को रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड 12 जून से 15 जून 2022 के मध्य इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर हाईस्कूल यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

वहीं बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो ( UP Board 10th 12th Result 2022 Latest Update) इस बार 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों व अभिभावकों को जालसाजों सेआगाह किया था कि, नंबर बढ़वाने वाले किसी भी फर्जी कॉल या मैजेस पर विश्वास ना करें। इसे तुरंत ब्लॉक कर दें तथा इसकी सूचना पास के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाएं। इससे साफ होता है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बता दें इस बार विधानसंभा चुनाव के चलते परीक्षा शेड्यूल देरी से जारी किया गया था, इसलिए रिजल्ट में देरी हो रही है।

47 लाख छात्र टकटकी लगाए कर रहे रिजल्ट का इंतजार:

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 51,92,689 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 12वीं के कुल 24 लाख 11 हजार 35 छात्र थे तथा हाई स्कूल यानी 10वीं के छात्रों की संख्या 27 लाख 81 हजार 654 थी। हालांकि किसी कारणवश 4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में लाखों छात्र व अभिभावक टकटकी लगाए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट घोषित होने के बाद, यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। साथ ही यहां आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। नीचे अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट:

- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर दाईं ओर UP Board 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

- नीचे प्रिंट आउट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल सकते हैं।

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर बोर्ड द्वारा संबंधित स्कूल में छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्रों को स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट व माइग्रेशन कलेक्ट करना होगा। इस बीच यदि आप किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी मार्कशीट से अपना दाखिला करवा सकेंगे। 

रीचेंकिग के लिए यहां करें आवेदन:

रिजल्ट जारी होने के बाद, यदि किसी छात्र को लगता है कि, उसके कम नंबर रह गए हैं तो वह रीचेकिंग का फॉर्म भर सकता है। ध्यान रहे रिजल्ट जारी होते ही रिवैल्युशन की विंडो खोल दी जाती है। फॉर्म भरने के बाद छात्रों को अपनी आंसरशीट डाउनलोड करने की अनुमति मिल जाती है।

End of Article