UGC NET 2022 Notification: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, इस लिंक से करें अप्‍लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 12:19 PM IST

UGC NET 2022 Notification: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानि NTA ने जून में आयोजित होने वाली UGC NET 2022 परीक्षा के लिए एक जरूरी नोटिस जारी किया है। जिसके तहत आवेदन विंडो खोल दिए गए हैं।

UGC NET 2022 Notification: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, इस लिंक से करें अप्‍लाई

UGC NET 2022 Notification: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, UGC NET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सिलसिल में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए की ओर से एक जरूरी सूचना भी जारी की गई है। जिसके तहत दिसंबर 2021 और जून 2022 चरण की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 30 अप्रैल 2022 से खोल दिए गए हैं। उम्‍मीदवार 20 मई 2022 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 

एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना के तहत जून परीक्षा तिथि के लिए पंजीकरण से लेकर परीक्षा कार्यक्रम आदि की जानकारी दी गई है। UGC NET आवेदन फॉर्म में सुधार का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए संपादन विंडो सुविधा 21 मई से 23 मई 2022 तक उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। किसी भी समस्या पर उम्‍मीदवार हेल्पलाइन नंबरों पर एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। 

यूजीसी नेट 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का पंजीकरण।" 
  • 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और सभी विवरण भरें।
  • अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरें।
  • पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका यूजीसी नेट 2022 फॉर्म जमा हो जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट आउट रखें। 

जानिए कितना चुकाना होगा आवेदन शुल्‍क 
एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को एक तय भुगतान शुल्‍क को चुकाना होगा। ये अलग अलग श्रेणी के अनुसार है। सामान्य / अनारक्षित वर्ग के लिए यह शुल्‍क 1100 रुपए है। जबकि ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एनसीएल के लिए यह 550 रुपए और थर्ड जेंडर के लिए यह  275 रुपए है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार की ओर से पहले दी गई जानकारी के अनुसार, 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 'असिस्टेंट प्रोफेसर' सीबीटी जून के दूसरे सप्ताह के आसपास आयोजित की जाएगी।

End of Article