SSC Stenographer Result 2020: घोषित हुए स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के परिणाम, ssc.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 03:36 PM IST

SSC Stenographer Grade C & Grade D Result 2020: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी 2020 स्किल टेस्ट कोरोना काल के चलते इस वर्ष 20 और 21 जून को आयोजित की गई थी। 

SSC Stenographer Result 2020: घोषित हुए स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के परिणाम, ssc.nic.in पर करें चेक

SSC Stenographer 2020 Skill Test Result: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी स्किल टेस्ट या स्टेनो परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है, अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और गेर्ड डी 2020 परीक्षाएं कोरोना काल के चलते 20 और 21 जून 2022 को आयोजित की गई थी। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के स्किल टेस्ट में बैठने के लिए कुल 3 हजार 608 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जबकि ग्रेड डी के लिए कुल 13 हजार 445 उम्मीदवारों का चयन किया गया था।

इस भर्ती परीक्षा के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर की रिक्तियों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SSC Stenographer 2020 Skill Test Result, यहां करें चेक

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC Stenographer Group C & Group D Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्किल टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम व पंजीकरण संख्या यहां प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व ग्रेड डी की चयन प्रक्रिया दो चरणों सीबीटी टेस्ट व स्किल टेस्ट पर आधारित होती है। ऐसे में स्किल टेस्ट में क्वलीफाई होने वाले उम्मीदवारों का चयन केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों और कार्यालयों में स्टेनोग्राफर के पदों पर किया जाएगा।

End of Article