SSC MTS Tier 2 Admit Card 2020: डाउनलोड करें एमटीएस टियर 2 एडमिट कार्ड, देखें कब है परीक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 10:23 AM IST

SSC MTS Tier 2 Admit Card 2020: एसएससी एमटीएस टियर 2 एडमिट कार्ड 2020 बीते दिन यानी 29 अप्रैल, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं...

SSC MTS Tier 2 Admit Card 2020: डाउनलोड करें एमटीएस टियर 2 एडमिट कार्ड, देखें कब है परीक्षा

SSC MTS Tier 2 Admit Card 2020: Staff Selection Commission (SSC) Multi-Tasking Staff (Non-Technical) Tier 2 Admit Card 2020 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार SSC MTS admit card एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा 8 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स जाने

यहां एक बात का ध्यान दिया जाना जरूरी है कि कोई भी उम्मीदवार तभी टियर 2 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकता है, जब उनके आवेदन स्वीकार/स्वीकृत किए गए हों। कुल 44,680 उम्मीदवारों ने टियर 1 परीक्षा उत्तीर्ण की और वे टियर -2 के लिए पात्र हैं।

SSC MTS Tier 2 Admit Card 2020 - ऐसे करें डाउनलोड

  • कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ''एडमिट कार्ड टैब'' पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट का चयन करें।
  • फिर उस अधिसूचना पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR MULTI TASKING (NON-TECHNICAL) STAFF EXAMINATION 2020 (PAPER-II) TO BE HELD ON 08/05/2022.
  • लॉगिन डिटेल डालें।
  • एसएससी एमटीएस टियर 2 एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2020 पेपर-1 का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था। अब टियर-2 परीक्षा का आयोजन 8 मई, 2022 को होना है, यह परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यदि टियर 2 परीक्षा के लिए एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2020 कुछ क्षेत्रीय वेबसाइटों पर नहीं मिल रहे हैं, तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसे जल्द ही वहां जारी किया जाएगा। अधिक अपडेट के लिए सभी को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

End of Article