SSC MTS Cut Off, Result 2022: जानें कितनी जा सकती है एसएससी एमटीएस की कट-ऑफ, देखें कैटेगरी वाइज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 10:22 AM IST

SSC MTS Cut-Off, Result 2022 Date Sarkari Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC MTS परीक्षा 2022 के लिए प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है, अब SSC MTS परीक्षा के लिए रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

SSC MTS Cut Off, Result 2022: जानें कितनी जा सकती है एसएससी एमटीएस की कट-ऑफ, देखें कैटेगरी वाइज

SSC MTS Expected Cut Off List 2022: कर्मचारी चयन आयोग SSC ने देश भर में 05 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। साथ ही, आयोग ने 02 अगस्त 2022 को इसकी प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी है और इसके खिलाफ 07 अगस्त 2022 तक उम्मीदवारों से आपत्तियां जमा करने को कहा था। अब कुछ ही समय में आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी एमटीएस परिणाम पीडीएफ में जारी कर सकता है। 

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी एमटीएस परिणाम लिंक बहुत जल्द एक्टिव हो जाएगा। एक बार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट पर भी एक्टिव हो जाएगा।

SSC MTS अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स 2022

उम्मीदवारों और एक्सपर्ट्स के अनुसार इस साल परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम रहा था। बता दें कि 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न दिए गए थे। प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए, 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की गई है। वहीं इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया गया था। 

श्रेणी 18-25 वर्ष का आयु-समूह
सामान्य 85-90
ईडब्ल्यूएस 80-85
अन्य पिछड़ा वर्ग 75-80
अनुसूचित जाति 70-75
अनुसूचित जनजाति 65-70
श्रेणी             18-27 वर्ष का आयु-समूह
सामान्य                 80-85
ईडब्ल्यूएस             75-80
अन्य पिछड़ा वर्ग    70-75
अनुसूचित जाति       65-70
अनुसूचित जनजाति    60-65

SSC MTS क्वालीफाइंग मार्क्स क्या है?

उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक (ओबीसी के लिए 25% और एससी/एसवाईटी श्रेणियों के लिए 20%) प्राप्त करने की आवश्यकता है। एसएससी एमटीएस पेपर 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा। एसएससी एमटीएस पेपर 2 को उम्मीदवारों के मूल भाषा कौशल का परीक्षण करने के लिए हिंदी, अंग्रेजी और संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लिखित अन्य भाषाओं में सेट किया जाएगा।

एसएससी एमटीएस पेपर 1 के परिणाम 2022 जारी होने के बाद एसएससी, उम्मीदवारों के लिए अंतिम आंसर की और व्यक्तिगत अंक भी जारी करेगा।

End of Article