SSC MTS और हवलदार पेपर 1 परीक्षा की तारीख ssc.nic.in पर जारी, यहां चेक करें डिटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 10:26 PM IST

SSC MTS Latest Notice Update in Hindi: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2021 के लिए पेपर I (सीबीई) परीक्षा तिथि की घोषणा ssc.nic.in पर कर दी है।

SSC MTS और हवलदार पेपर 1 परीक्षा की तारीख ssc.nic.in पर जारी, यहां चेक करें डिटेल्स

SSC MTS Exam Date 2022, CBE Paper 1 and Havaldar: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा-2021 के पेपर 1 (सीबीई) के लिए परीक्षा डेट जारी कर दी है। परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

आवेदन पत्र सुधार और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए विंडो 5 मई से 9 मई, 2022 तक सक्रिय हो जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा पेपर 1 जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी।

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा महत्वपूर्ण नोटिस यानी परिशिष्ट के अनुसार सीबीआईसी और सीबीएन में 3698 एमटीएस वैकेंसी और हवलदार की 3603 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

SSC MTS, हवलदार नोटिफिकेशन: ऐसे करें अप्लाई

  1. कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. रजिस्टर करें और पोर्टल पर लॉग इन करें।
  3. आवश्यक विवरण में की, आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक डॉक्यूमेट्स अपलोड करें
  4. आवेदन शुल्क (फीस) का भुगतान करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। वैकेंसी विवरण नोटिस डायरेक्ट लिंक क्लिक कर देखें।

बीते कुछ समय से कर्मचारी चयन आयोग की ओर से लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नई नई भर्तियों को लेकर अपडेट शेयर किए जा रहे हैं। एसएससी एमटीएस के अलावा एसएससी सीजीएल को लेकर भी जानकारी लगातार सामने आ रही है।

End of Article