SSC Exam Date 2022: दिल्ली पुलिस ड्राइवर और हेड कांस्टेबल एग्जाम डेट जारी, ssc.nic.in पर शेड्यूल जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 09:15 PM IST

SSC Upcoming Exam Dates 2022: एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर और हेड कांस्टेबल परीक्षा डेट 2022 जारी हो गई है। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (चालक) परीक्षा 21 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की जाएगी और दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ) भर्ती परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

SSC Exam Date 2022: दिल्ली पुलिस ड्राइवर और हेड कांस्टेबल एग्जाम डेट जारी, ssc.nic.in पर शेड्यूल जारी

SSC Head Constable and Delhi Police Driver Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी दिल्ली पुलिस चालक, हेड कांस्टेबल परीक्षा 2022 की डेट जारी हो गई हैं। एसएससी ने एसएससी भर्ती परीक्षा की डेट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जारी किया। एसएससी परीक्षा डेट सूचना के अनुसार, एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (चालक) परीक्षा 21 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की जाएगी और दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) भर्ती परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

एसएससी ने स्टेटटिक्स अन्वेषक ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा डेट्स भी जारी की हैं और परीक्षा 13 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी।

एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2022 शेड्यूल:

एग्जाम डेट
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2022 27 और 28 अक्टूबर, 2022
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा 2022 21 अक्टूबर, 2022
स्टेटटिक्स अन्वेषक ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा 13 अगस्त, 2022.

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2022 भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए 857 हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ, टीपीओ के लिए की जाएगी। SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2022 भर्ती रजिस्ट्रेशन कल, 29 जुलाई, 2022 को खत्म हुआ है।

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 1411 वैकेंसी के लिए की जाएगी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 जुलाई को संपन्न हुई।

एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2022: चयन प्रक्रिया
दिल्ली पुलिस भर्ती 2022 कई चरणों में आयोजित की जाएगी और पद के लिए क्वालीफाई करने के लिए, उम्मीदवारों को भर्ती के सभी स्टेप्स को पूरा करना होगा।

एसएससी ने परीक्षा डेट नोटिस में लिखा है, 'उपरोक्त अनुसूची मौजूदा परिस्थितियों और कोविड -19 महामारी से निपटने के संबंध में समय-समय पर जारी सरकारी दिशा निर्देशों के अधीन है। उम्मीदवारों को नियमित अंतराल पर आयोग की वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।'

End of Article