SSC CGL Tier 2 Notification: जल्द जारी होगा SSC CGL Tier 2 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानिए लेटेस्ट अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 12:05 AM IST

SSC CGL Tier 2 Notification: कर्मचारी चयन आयोग SSC ने एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के अंक अपलोड कर दिए हैं। अब जल्द ही SSC CGL Tier 2 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन भी जल्द जारी हो सकता है।

SSC CGL Tier 2 Notification: जल्द जारी होगा SSC CGL Tier 2 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानिए लेटेस्ट अपडेट

SSC CGL Tier 2 Notification: कर्मचारी चयन आयोग SSC ने एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के अंक अपलोड कर दिए हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए अंक 12 जुलाई 2022 को अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार 1 अगस्त, 2022 तक अपने एसएससी सीजीएल अंक 2022 की जांच कर सकते हैं। अब उम्मीदवारों की नजर टियर 2 की परीक्षा के नोटिफिकेशन पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि एसएससी जल्द ही टियर 2 के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर सकता है। 

फिलहाल नोटिफिकेशन जारी होने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए नोटिफिकेशन जुलाई के आखिरी हफ्ते तक जारी हो सकता है। 


1.5 लाख से अधिक छात्र होंगे टियर 2 परीक्षा में शामिल

लाखों छात्रों ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 में भाग लिया है, जिसके लिए एसएससी सीजीएल परिणाम 04 जुलाई 2022 को घोषित कर दिए गए थे।, जिनमें से 156387 ने एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा पास की है।  अब ये सभी उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को SSC CGL Tier 2 और SSC CGL Tier 3 परीक्षाओं देने के लिए चुने जा चुके हैं।

How to Download SSC CGL Marks 2022

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
  • मार्क्स लिंक पर जाएं और परीक्षा का चयन करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • अपने एसएससी सीजीएल मार्क्स 2022 चेक करें

SSC CGL टियर 2 और टियर 3 की परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा 08 से 10 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी, जबकि एसएससी सीजीएल टियर 3 की परीक्षा  21 अगस्त 2022 को आयोजित की जानी है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

End of Article