SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date: एसएससी सीजीएल टियर-1 परक्षा के परिणाम इस दिन हो सकते है जारी! जानें संभावित डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 04:56 PM IST

SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date: एसएससी सीजीएल टियर 1, परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा। सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट इसक आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जारी होगा।

SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date: एसएससी सीजीएल टियर-1 परक्षा के परिणाम इस दिन हो सकते है जारी! जानें संभावित डेट

SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date: कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2022 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार SSC CGL Tier-1 Result 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा  SSC CGL परिणाम 2022 की घोषणा इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर की जाएगी। रिजल्ट कट ऑफ अंकों के साथ इसी सप्ताह या जून पहले सप्ताह में घोषित हो सकता है। 

11 अप्रैल से आयोजित की गई थी परीक्षा: कर्मचारी चयन आयोग ने सभी क्षेत्रों के लिए पूरे देश के परीक्षा केंद्रों पर 11 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल 2022 तक संयुक्त स्नातक स्तर 2022 परीक्षा आयोजित की थी। कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारी कट ऑफ अंकों के साथ सभी क्षेत्रों के लिए एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम जारी करेंगे। www.ssc.nic.in परिणाम 2022 सीजीएल टियर -1 की घोषणा के बाद प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार एसएससी सीजीएल मेरिट लिस्ट 2022 डाउनलोड कर सकेंगे और एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2022 चेक कर सकेंगे।

कर्मचारी चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर भी एसएससी सीजीएल टियर -1 परिणाम की घोषणा करेगा। उम्मीदवार जो संयुक्त स्नातक स्तर 2022 परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए www.ssc.nic.in 2022 परिणाम डाउनलोड करने के लिए कुछ और इंतजार करना होगा। 

कट ऑफ बाद में होगी घोषित

कर्मचारी चयन आयोग सभी नौ क्षेत्रों के लिए एसएससी सीजीएल टियर -1 कट ऑफ की घोषणा करेगा। कर्मचारी चयन आयोग यानि SSC के अधिकारियों ने अभी तक एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2022 टियर -1 तैयार नहीं की है। कट ऑफ परीक्षा की कठिनतम स्तर, कुल उपस्थित उम्मीदवारों और रिक्तियों की संख्या के आधार पर तैयार होगी।

End of Article