SSC Exam 2022 calendar: एसएससी अपकमिंग परीक्षाओं का कैलंडरी जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 02:26 PM IST

SSC CGL Examination Calender 2022-2023: एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 और 2023 का शेड्यूल एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। यहां चेक करें पूरा शेड्यूल...

SSC Exam 2022 calendar: एसएससी अपकमिंग परीक्षाओं का कैलंडरी जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

SSC CGL Calender 2022-2023. कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने साल 2022-23 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक कैंडिडेट्स ssc.nic.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। कैलेंडर के मुताबिक एग्जाम अप्रैल 2022 से लेकर जून 2023 तक चलेंगे। कैलेंडर के मुताबिक सीजीएल 2021 और हाइर सेकेंड्री लेवल टाइर 1 के एग्जाम अप्रैल और मई में होंगे। 

नोटिफिकेशन के अनुसार सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल  राइफलमैन के पद की परीक्षा जून 2023 में होगी। वहीं, सीजीएल 2021 की एप्लीकेशन प्रोसेस (SSC CGL 2022 Application Process) 23 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। वहीं, हाईस्कूल लेवल (SSC CHSL 2021) की एप्लिकेशन प्रोसेस 1 फरवरी 2022 से शुरू होगी।  हालांकि, दोनों एग्जाम की डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है। एसएससी सीजीएल के लिए ग्रेजुएट तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में गणित में कम से कम 60 फीसदी नंबर होने जरूरी है। 

मार्च 2023 में होगा जेई का एग्जाम 
जूनियर इंजीनियर (सीविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) का पहला पेपर मार्च 2023 में होगा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स का पहला पेपर (SSC Delhi Police) दिसंबर 2022 को होगा।   पहले और दूसरे चरण की परीक्षा यानी टियर 1 और टियर 2 एमसीक्यू आधारित कंप्यूटर बेस्ड होती है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए टियर-3 यानी मेन्स का पेपर आयोजित किया जाता है। मेन्स में पास होने वाले उम्मीदवारों का डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट (टियर-4) होता है।

ऐसे होता है परीक्षा का पैटर्न
टियर-1- कंप्यूटर बेस्ड पेपर होता है, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, हर प्रश्न 2 अंकों का होता है। इसके लिए छात्रों को 60 मिनट का समय दिया जाता है।
टियर-2 भी कंप्यूटर बेस्ड पेपर होता है, इस टेस्ट में प्रत्येक विषय के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होता है। 

टियर 2 में इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन से 200 प्रश्न और गणित, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस से 100-100 प्रश्न पूछे जाते हैं। टीय-1 और टियर-2 दोनों में निगेटिव मार्किंग होती है। ऐसे में सोच समझकर ही प्रश्नों को अटेम्प्ट करें।

End of Article