RRB NTPC Result 2021: CBT 1 परीक्षा के नतीजे जल्द, ये रही संभावित तिथि और चयन प्रक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2021, 05:53 PM IST

RRB NTPC Result 2021 Date: Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही RRB NTPC Result 2021 जारी कर सकता है। CBT 1 का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक किया गया था...

RRB NTPC Result 2021: CBT 1 परीक्षा के नतीजे जल्द, ये रही संभावित तिथि और चयन प्रक्रिया

RRB NTPC Result 2021 Date: Railway Recruitment Board (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों) के तहत भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों में क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक जैसे पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है। अब जल्द ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

सीईएन 01/2019 नोटिफिकेशन के लिए RRB NTPC Exam के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT 1 का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक किया गया था। इस RRB NTPC CBT 1 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को उनके प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और उत्तर कुंजी देखने के लिए, एक लिंक प्रोवाइट कराया गया था, जो​ कि आरआरबी की वेबसाइट पर 16 अगस्त 2021 से 23 अगस्त 2021 तक सक्रिय था।

नीचे रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट मौजूद है, जहां से आप रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट देख सकेंगे-

  • अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in
  • अजमेर – www.rrbajmer.gov.in
  • इलाहाबाद – www.rrbald.gov.in
  • बैंगलोर – www.rrbbnc.gov.in
  • भोपाल – www.rrbbpl.nic.in
  • भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in
  • बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in
  • चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in
  • चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in
  • गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in
  • गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in
  • जम्मू – श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in
  • कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in
  • मालदा – www.rrbmalda.gov.in
  • मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in
  • मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffarpur.gov.in
  • पटना – www.rrbpatna.gov.in
  • रांची – www.rrbranchi.gov.in
  • सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.nic.in
  • सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.org
  • तिरुवनंतपुरम  – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in

RRB NTPC CBT 1 Result​ tentitive date देखें संभावित तिथि

RRB NTPC CBT 1 Result को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि जल्द ही अपडेट आ सकता है। इसका एक कारण अन्य बड़ी परीक्षाओं से जुड़े प्रोसेस का आगे बढ़ना है। हाल ही में राजस्थान पात्रता परीक्षा का समापन, यूपीएससी सिविल सर्विसेज रिजल्ट, एसएससी एडमिट का जारी होना, एआरओ के लिए मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाना, यह सब बताते हैं कि अब चीजें कोरोना को लेकर रुकी हुई नहीं हैं, ऐसे में इसी माह तक उम्मीदवार रेलवे या आरआरबी की तरफ अपडेट आने को लेकर उम्मीद कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपेडट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Sarkari Naukri Update

RRB NTPC 2020 Selection Process - आरआरबी एनटीपीसी 2020 चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT I), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT II), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (कुछ पदों पर) और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी।

End of Article