REET Admit Card 2022: जारी हुए राजस्थान रीट परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 02:48 PM IST

REET Admit Card 2022 download Direct link: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) जल्द ही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे जल्द ही इसे REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकते हैं...

REET Admit Card 2022: जारी हुए राजस्थान रीट परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहां से करें डाउनलोड

REET Admit Card 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए आज यानी 18 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। अब परीक्षा में अधिक समय नहीं बचा है जिस कारण से उम्मीद जताई जा रही है बोर्ड किसी भी वक्त उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार एडमिट कार्ड आज शाम 4 बजे तक जारी हो सकते हैं।  एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

REET Admit Card 2022 Download Direct Link

कब जारी होगा REET एडमिट कार्ड 2022?: कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि आज यानी 18 जुलाई 2022 को REET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि REET एडमिट कार्ड को लेकर फिलहाल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए वह आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर कड़ी नजर बनाए रखें। 

बिना एडमिट नहीं मिलेगी परीक्षा हॉल में एंट्री: रिपोर्ट्स के मुताबिक REET 2022 की परीक्षा में करीब 15 लाख छात्र शामिल होने वाले हैं। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लें और पहचान प्रमाण के साथ ले जाएं। किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के आरईईटी 2022 में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

How to Download REET Admit Card 2022

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड  कर सकते हैं

  • सबसे पहले आरईईटी की आधिकारिक वेबसाइट - reetbser2022.in पर जाएं।
  • डाउनलोड आरईईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, जहां उम्मीदवार को सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले अपनी आरईईटी  आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
  • आरईईटी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

क्यों आयोजित की जाती है REET परीक्षा? 

REET प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा है। परीक्षा दो स्तरों में विभाजित है। स्तर 1 परीक्षा प्राथमिक कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों  की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और स्तर 2 परीक्षा माध्यमिक कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

End of Article