REET 2022 Question Paper: डायरेक्ट लिंक से चेक करें रीट परीक्षा के चारों शिफ्ट के प्रश्न पत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 12:34 PM IST

REET 2022 Question Paper & Answer Key PDF: राजस्थान बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा, रीट 2022 के चारों शिफ्ट के प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार रीट की आधिकारिक वेबसाइट यानी नीेचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से प्रश्न पत्र देख सकते हैं...

REET 2022 Question Paper: डायरेक्ट लिंक से चेक करें रीट परीक्षा के चारों शिफ्ट के प्रश्न पत्र

REET 2022 Question Paper & Answer Key PDF: रीट परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। राजस्थान बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा, रीट 2022 के चारों शिफ्ट के प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार रीट की आधिकारिक वेबसाइट यानी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से प्रश्न पत्र देख सकते हैं:-

राजस्थान बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के चारों शिफ्ट के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर प्रश्न पत्र देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा रीट 2022 का आयोजन इस बार 23 और 24 जुलाई को किया गया। 23 जुलाई को पहली शिफ्ट में लेवल-1 का पेपर हुआ था। इसके बाद की तीनों शिफ्ट में लेवल-2 का पेपर हुआ था। रीट लेवल-1 परीक्षा 2022 में इस बार 4 लाख से ज्यादा उमीदवार पंजीकृत थे।

जल्द जारी होगी आंसर की

जल्द ही रीट 2022 परीक्षा को लेकर और भी अपडेट आने वाले हैं, मिली जानकारी के अनुसार, रीट परीक्षा 2022 आंसर-की जल्द जारी कर दी जाएगी। आंसर की के बाद ज्यादा दिन का समय ना लेते हुए रीट 2022 रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।

रीट लेवल 2 में 12,92,380 में से 11,52,802 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, ऐसे में सवा लाख से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रीट 2022 परीक्षा में कुल 89.20 प्रतिशत उपस्थित दर्ज की गई। परीक्षा उपस्थिति की बात करें तो सबसे ज्यादा बांसवाड़ा जिले के लोगों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि भरतपुर सबसे आखिरी नंबर पर रहा।

दो पाली में हुई थी परीक्षा

पेपर I और पेपर II दोनों के लिए REET 2022 परीक्षा प्रश्न पत्र पुस्तिका जारी की गई है। आरईईटी परीक्षा 2022 दो पालियों में आयोजित की गई थी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक थी। पेपर I और पेपर II दोनों की शिफ्ट का समय समान था।

End of Article