RRB GrouP D Admit Card 2022: जानें कब जारी होंगे आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 06:44 PM IST

RRB Group D Admit Card 2022 Date: आरआरबी ने हाल ही में ग्रुप डी की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। अब कयास लगाया जा रहा है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड कल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। वहीं 13 अगस्त तक प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

RRB GrouP D Admit Card 2022: जानें कब जारी होंगे आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in पर करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2022 Download: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी का प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड कल यानी 9 अगस्त 2022 को ग्रुप डी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। वहीं परीक्षा से चार दिन पहले यानी 13 अगस्त को प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनसार, ग्रुप डी की परीक्षाएं 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएंगी, इसके लिए करीब 1 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से रेलवे के 1 लाख 3 हजार 679 रिक्तियों को पूरा किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ध्यान रहे दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा। पेपर पैटर्न की बात करें तो परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होगी, जिसमें 1-1 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D Admit Card 2022, ऐसे करें डाउनलोड

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Group D Phase 1 Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

यहा देखें क्वालीफाइंग मार्क्स

रेलवे भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा में पास होने के लिए कैटेगिरी वाइज कऑफ लिस्ट जारी करता है। पिछले आंकड़ो को देखते हुए यहां हम आपको संभावित कटऑफ बताने जा रहे हैं। अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे, वहीं ओबीसी को 30% और एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 से 30% प्रतिशत के बीच अंक लाने होंगे। साथ ही पीईटी परीक्षा के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

End of Article