NTA NEET Result 2020: NEET Result 2020 नतीजे अब 16 अक्टूबर, 2020 को होंगे जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2020, 01:51 PM IST

NTA NEET Result 2020 Updates: NEET Result 2020 के नतीजे अब 16 अक्टूबर, 2020 को जारी होंगे, जानें इससे जुड़ी अहम जानकारियां।

NTA NEET Result 2020: NEET Result 2020 नतीजे अब 16 अक्टूबर, 2020 को होंगे जारी

NEET Result 2020 अब 16 अक्टूबर, 2020 को जारी होगा ऐसा इसलिए क्योंकि नीट उन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है जो कोविड-19 संक्रमण के चलते और वो अभ्यर्थी जो कंटेंटमेंट जोन में रहते थे ऐसे कैंडीडेट्स के लिए  14 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। NEET 2020 परीक्षा इस साल करीब 3,800 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और परीक्षा में कुल उम्मीदवारों में से लगभग 90 प्रतिशत प्रेजेंट रहे थे। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए ntaneet.nic.in और www.nta.ac.in पर जाने की सलाह है।

NEET 2020 की परीक्षा 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी

13 सितंबर को परीक्षा में शामिल नहीं हो सकने वाले अभ्यर्थी कंटेंटमेंट जोन में रहने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उपस्थित होने का एक और मौका मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने उन छात्रों को अनुमति दी है।

गौरतलब है कि एम्स (AIIMS), जिपमर  समेत देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एबीबीएस (MBBS) व बीडीएस (BDS) कोर्सेस में प्रवेश के लिए नीट 2020 का आयोजन 13 सितंबर 2020 को किया गया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक परीक्षा में करीब 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे और अब इन तमाम उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है।

यहां हम आपको रिजल्ट चेक करने का तरीका बता रहे हैं, जिससे आप रिजल्ट चेक कर पाएंगे

NEET Result 2020 ऐसे करें चेक-

  1. NTA की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in या mcc.nic.in पर जाएं
  2. “NEET Result 2020 लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
  4. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
  5. रिजल्ट कॉपी का एक प्रिंट आउट लें और इसे अपने भविष्य के संदर्भों के लिए सेव करें

NEET 2020 परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी और NEET UG आंसर की 26 सितंबर को जारी की गई थी परीक्षा का आयोजन कोरोना संकट के बीच किया गया था।

End of Article