NATA Phase 3 Result 2022: आर्किटेक्चर काउंसिल की ओर से आधिकारिक वेबसाइट- nata.in पर नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) 2022 के लिए फेज 3 का परिणाम घोषित किया गया है। NATA फेज 3 की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक देश के 137 केंद्रों और 131 शहरों में 7 अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
NATA फेज 3 परिणाम 2022: ऐसे चेक करें
- नाटा की आधिकारिक साइट nata.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध NATA चरण 3 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
NATA परीक्षा 2022-2023 के लिए 5 वर्षीय बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनएटीए की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
End of Article

