CUET Phase 5 Admit Card 2022: आज जारी होंगे CUET के एडमिट कार्ड, cuet.samarth.ac.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 04:14 PM IST

CUET Phase 5 Admit Card 2022 Releasing Today: सीयूईटी फेज 5 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर आज ही जारी कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा 21 से 23 अगस्त के बीच आयोजित होने हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के समय को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

CUET Phase 5 Admit Card 2022: आज जारी होंगे CUET के एडमिट कार्ड, cuet.samarth.ac.in से करें डाउनलोड

CUET Phase 5 Admit Card 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट, सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2022 फेज 5 परीक्षा (CUET Phase 5 Admit Card 2022) के लिए आज 17 अगस्त 2022 को जारी होने वाले हैं। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद इस साल सीयूईटी यूजी 2022 फेज 5 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

किस समय जारी होगा एडमिट कार्ड?  

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी यूजी फेज 5 एडमिट कार्ड जारी करने के लिए किसी भी समय की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले रुझानों के आधार पर यह एडमिट कार्ड आज शाम तक आने की उम्मीद है। 

CUET Phase 5 Admit Card 2022: महत्वपूर्ण जानकारी

शीर्षक                                       जानकारी
CUET UG फेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिनांक 17 अगस्त, 2022 (आज)
CUET एडमिट कार्ड 2022 समय शाम को जारी होने की संभावना
CUET फेज 5 की परीक्षा कब होगी? 21 अगस्त से 23 अगस्त, 2022 तक
आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in

एक बार सीयूईटी फेज 5 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर ‘CUET Phase 5 Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि व अन्य पूछी गई जानकारियां दर्ज कर सबमिट करें। 
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट निकाल लें। 

परीक्षा हॉल में ए़डमिट कार्ड जरूर ले जाएं

उम्मीदवारों को बता दें कि एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड कर लें व इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें क्योंकि सीयूईटी यूजी फेज 5 परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अपने साथ ले जाना अनिवार्य है बिना एडमिट कार्ड  के किसी उम्मीदवार को परीक्षा नहीं देने दी जाएगी।

End of Article