MP Board MPBSE Class 10th Result 2022 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही 10वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम (MP Board 10th Result) आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे, जहां से छात्र-छात्राएं नतीजे चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच किया गया था। इसके बाद 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुई थी। इन परीक्षाओं में लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हुई थी, जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को अब रिजल्ट का इंतजार है।
एमपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट अगले सप्ताह 10 अप्रैल तक जारी होने का अनुमान है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि आम तौर पर एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा परीक्षा समाप्त होने के एक माह के भीतर कर दी जाती है और इसलिए 10वीं के रिजल्ट 10 अप्रैल तक घोषित हो सकते हैं, क्योंकि एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च को खत्म हुई थी।
ऐसे चेक करें परीक्षा के नतीजे
- सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर आपको 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट का लिंक (एक्टिवेट हो जाने के बाद) नजर आएगा, इस पर क्लिक करें
- अब स्टूडेंट्स को इसमें जो जानकारी मांगी गई है, जैसे- रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे
- इसके बाद एमपीबीएसई 10वीं का परिणाम आपको कंप्यूटर, लैपटॉप स्क्रीन पर दिखाई देगा। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप इससे भी उपर्युक्त जानकारियों को दर्ज करते हुए नतीजे चेक कर सकते हैं
- स्टूडेंट्स भविष्य के संदर्भ के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।
यहां गौर हो कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए किसी भी छात्र को हर विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इसमें थ्योरी के लिए जहां 80 अंक निर्धारित हैं, वहीं 20 अंक प्रैक्टिकल के लिए रखे गए हैं।

