MP Board MPBSE 10th, 12th Results 2022: इस तारीख तक जारी होंगे एमपी बोर्ड के रिजल्‍ट, जानिए मार्कशीट और पासिंग मार्क्‍स समेत अन्‍य डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 07:49 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2022 date: एमपी बोर्ड की ओर से किसी भी समय 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्‍ध होंगे। लॉगिन के लिए क्रेडेंशियल्‍स की जरूरत होगी।

MP Board MPBSE 10th, 12th Results 2022: इस तारीख तक जारी होंगे एमपी बोर्ड के रिजल्‍ट, जानिए मार्कशीट और पासिंग मार्क्‍स समेत अन्‍य डिटेल

MP Board 10th 12th Results 2022 date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अप्रैल के अंत तक या मई महीने के पहले सप्‍ताह तक कक्षा 10 और 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है। इसकी घोषणा एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर की जाएगी। परीक्षार्थी रोल नंबर व अन्‍य डिटेल से लॉगिन करके अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। । एमपी बोर्ड परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।

इस साल, मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन18 फरवरी से 20 मार्च 2022 तक किया गया था। परीक्षा खत्‍म होने के बाद कॉपियों की चेकिंग के लिए लगभग 30 हजार शिक्षकों की डयूटी लगाई गई थी। इसके अलावा स्‍कूलों को इंटरनल एवं प्रैक्टिकल के मार्क्‍स सबमिट करने के लिए 10 अप्रैल 2022 तक का मौका दिया गया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मूल्‍यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब किसी भी समय बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा की जा सकती है। 

कैसे डाउनलोड करें परिणाम 

  • एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम डाउनलोड करने के लिए mpresults.nic.in पर जाएं। 
  • कक्षा 10 या कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • रोल नंबर और/या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। 
  • लॉग इन करें और स्कोरकार्ड देखें। 
  • भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें।

जानिए मार्किंग स्‍कीम 
एमपी बोर्ड के संशोधित मार्किंग स्‍कीम के तहत थ्योरी विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए गए हैं और शेष 20 अंक व्यावहारिक और परियोजना कार्यों के लिए हैं। ये प्रक्रिया कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए लागू होंगी। परीक्षार्थियों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय और व्यावहारिक परीक्षा में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। 

End of Article