JAC Jharkhand Board 12th Arts, Commerce Result 2022 on www.jacresults.com, jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in: Jharkhand Academic Council, JAC की कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। तय समय के अनुसार, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे 2:30 बजे जारी नहीं हो सके। नतीजे दोपहर 2:30 बजे की बजाय 4:30 बजे जारी किए गए। Jharkhand Academic Council (JAC) आज JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 जारी करने के साथ साथ टॉपर्स की जानकारी भी देगा। झारखंड बोर्ड के कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में उपस्थित छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर उपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए लगभग 3 लाख छात्र अपने कक्षा 12 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। परीक्षाएं 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक टर्म 2 के लिए 689 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। अब इन सभी छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पास घोषित होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षाओं में बैठने का अवसर दिया जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, इसके बाद होमपेज पर ‘JAC Class 12th Arts, and Commerce Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें, अब मांगे गए लॉग इन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जारी हो चुके हैं 12वीं साइंस के नतीजे
जेएसी 12वीं विज्ञान के परिणाम 27 जून, 2022 को पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जेएसी 12वीं विज्ञान के परिणामों में 54, 768 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है जबकि 5117 को द्वितीय श्रेणी मिली है। इस साल पास प्रतिशत 91.43 फीसदी दर्ज किया गया।

