LIVE

JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2022 jacresults.com पर जारी हुआ रिजल्ट, देखें कितने प्रतिशत गया रिजल्ट

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 1, 2022, 07:58 IST

JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2022 on www.jacresults.com, jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 30 जून को कॉमर्स के साथ-साथ आर्ट्स के लिए झारखंड 12वीं का रिजल्ट 2022 घोषित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड को दोपहर 2:30 बजे जेएसी इंटर आर्ट्स एंड कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा करना था। परिणाम की घोषणा के बाद, लिंक आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com के साथ-साथ इस पेज पर भी सक्रिय हो जाएगा।

JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2022  jacresults.com पर जारी हुआ रिजल्ट, देखें कितने प्रतिशत गया रिजल्ट

JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2022 on www.jacresults.com, jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in : राज्य के शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में झारखंड 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।  परिणाम की घोषणा के बाद, लिंक आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com के साथ-साथ इस पेज पर भी सक्रिय हो जाएगा। JAC 12वीं विज्ञान के परिणाम बोर्ड द्वारा JAC 10वीं के परिणाम 2022 के साथ पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब बाकी बचे दो स्ट्रीम के लिए रिजल्ट जारी होना बचा है, हम यहां आर्ट्स रिजल्ट्स को फोकस कर रहे हैं। आर्ट्स रिजल्ट के लिए जेएसी 12वीं परिणाम 2022 की तारीख और समय की पुष्टि कल परिषद द्वारा की गई थी।

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here | JAC 12th Arts Result Declared

एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन दो स्ट्रीमों के लिए रिजल्ट जारी होना बचा है उन्हेंं jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in से देखा जा सकेगा।

JAC 12th Arts Result 2022 Direct Link | JAC 12th Commerce Result 2022 Direct Link

JUL 01, 2022 07:58 IST

Jharkhand board Class 12th results - वेबसाइट नहीं हो रही हैंग

जेएसी 12वीं कला परिणाम 2022 और जेएसी 12वीं वाणिज्य परिणाम 2022 आखिरकार आज 30 जून, 2022 को घोषित किए गए जिसके बाद लिंक को सक्रिय कर दिया गया। हालांकि करीब डेढ़ दो घंटे तक वेबसाइट नहीं खुली जिस वजह से छात्रों को परिणाम देखने के लिए इंतजार करना पड़ा।

JUL 01, 2022 06:57 IST

JAC board result 2022 - इन साइट्स से देखें परिणाम

झारखंड 12वीं आर्ट्स परिणाम 2022 की घोषणा कल यानी 30 जून को कर दी गई, आर्ट्स के जिन छात्रों ने अभी तक रिजल्ट नहीं देखा है वे निम्नलिखित साइट्स से परिणाम देख सकेंगे।
jac.jharkhand.gov.in
jac.nic.in
jacresults.com और
jharresults.nic.in

JUL 01, 2022 06:16 IST

JAC board result 2022 - देखें कितने प्रतिशत गया रिजल्ट

आर्ट्स स्ट्रीम के लिए कुल पास प्रतिशत 97.43 प्रतिशत और वाणिज्य के लिए 92.75 प्रतिशत दर्ज किया गया है। अभी तक जिन छात्रों ने रिजल्ट नहीं देखा है वे jac.nic.in or jharresults.nic.in, or jac.jharkhand.gov.in पर जाकर JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 देख सकते हैं। 

JUL 01, 2022 05:46 IST

JAC 12th Result 2022: कैसा रहा जैक कॉमर्स रिजल्ट

JAC 12th Commerce Result 2022: झारखंड एजुकेशन बोर्ड की ओर से 12वीं कॉमर्स में कुल मिलाकर 24,313 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 23,722 परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 22,001 यानी 92.75 प्रतिशत छात्र पास हुए।

JUL 01, 2022 01:02 IST

JAC 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड के कितने छात्र किस डिवीजन से पास

झारखंड एजुकेशन बोर्ड यानी जेएसी 12वीं आर्ट्स में कुल मिलाकर 94,495 छात्र  फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं जबकि 81,988 सेकेंड डिविजन से और 3,190 थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।

JUN 30, 2022 23:38 IST

JAC 12th Result 2022: कैसा रहा आर्ट रिजल्ट

जेएसी यानी झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 1,90,813 छात्र ने आवेदन किया था। इनमें से 1,79,683 यानी 97.43 फीसदी पास हुए। इनमें से 1,84,425 परीक्षा में बैठे।

JUN 30, 2022 22:44 IST

JAC 12th Toppers 2022: 12वीं कॉमर्स में निक्की कुमारी और आर्ट में मानसी साहा ने किया टॉप

जेएसी 12वीं आर्ट्स में किसान मजदूर इंटर कॉलेज, हजारीबाग की छात्रा मानसी साहा और कॉमर्स में डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल, चंद्रापुरा, बोकारो की छात्रा निक्की कुमारी ने टॉप अंक हासिल किए हैं।

JUN 30, 2022 21:45 IST

JAC 12th Arts Topper List 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट टॉपर

1- मानसी साहा, 474 मार्क्स, किसान मजदूर इंटर कॉलेज, हजारीबाग
2- रोहित कच्छप, 467 मार्क्स, सेंट जेवियर कॉलेज
3- आंचल कुमारी, 465 मार्क्स, प्लस टू हाई स्कूल बरकागांव
4- प्रिया कुमारी, 460 मार्क्स, उर्सूलाइन इंटर कॉलेज रांची
5- वैष्णवी केशरी, 459 मार्क्स, सेंट जेवियर कॉलेज
6- सना इकबाल, 458 मार्क्स, गवर्नमेंट प्लस टू हाईस्कूल मिहिजम

JUN 30, 2022 20:50 IST

JAC 12th Toppers 2022: 12वीं कॉमर्स में निक्की कुमारी टॉपर और आर्ट में मानसी साहा

JAC 12th Toppers 2022: झारखंड एजुकेशन बोर्ड यानी जेएसी 12वीं कॉमर्स में डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल, चंद्रापुरा, बोकारो की छात्रा निक्की कुमारी ने और आर्ट में किसान मजदूर इंटर कॉलेज, हजारीबाग की छात्रा मानसी साहा टॉप किया है।

JUN 30, 2022 19:56 IST

JAC 12th Commerce Toppers List 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर

रैंक-1 , निक्की कुमार (478 मार्क्स), डीवीसी प्लस टू हाईस्कूल, चंद्रपुरा

रैंक-2, श्रेया पांडेय (477 मार्क्स), वीके मजदूर इंटर कॉलेज, चास

रैंक-3, नुसरत जहां (475 मार्क्स), उर्सूलाइन इंटर कॉलेज, रांची
रैंक-3, संजना प्रमाणिक, (475 मार्क्स), उर्सूलाइन इंटर कॉलेज, रांची
रैंक-3, प्रगति सुसांग, (475 मार्क्स), आरएलएसऴाई कॉलेज, झुमरी तिलैया

रैंक-4, कशिश कुमारी, (474 मार्क्स), उर्सूलाइन इंटर कॉलेज रांची
रैंक-4, अनंता मिश्रा, (474 मार्क्स), सेंट जेवियर कॉलेज

रैंक-5, स्नेहा कुमारी, (473 मार्क्स), इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग

JUN 30, 2022 19:14 IST

JAC 12th Result 2022: कॉमर्स में जामताड़ा रिजल्ट सबसे बेहतर

झारखंड बोर्ड परीक्षा कॉमर्स में अन्य जिलों के मुकाबले जामताड़ा में पास होने वाले छात्रों का आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा है और जेएससी परिणाम के मामले में जामताड़ा का रिजल्ट 98.18 प्रतिशत रहा है।

JUN 30, 2022 18:44 IST

JAC inter arts & commerce 2022: घोषित हुआ रिजल्ट

जेएसी बोर्ड 2022 की ओर से झारखंड बोर्ड इंटर कॉमर्स परिणाम और JAC इंटर आर्ट्स परिणाम घोषित किया गया है। JAC 12वीं के परिणाम 2022 के आंकड़े, टॉपर्स 2022 और अन्य विवरणो के बारे में अधिक जानने के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें। छात्र JAC परिणाम 2022 को www.jac.nic.in पर 12th result 2022 चेक कर सकते हैं।

JUN 30, 2022 18:06 IST

JAC 12th Arts Result 2022: झारखंड बोर्ड आर्ट रिजल्ट के आंकड़े

कुल रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र- 190813
कुल उपस्थिति- 184425

फर्स्ट डिवीजन - 94495
सेकेंड डिवीजन - 81988
थर्ड डिवीजन- 3190

JUN 30, 2022 17:16 IST

JAC inter commerce result 2022: कॉमर्स रिजल्ट के आंकड़े

परीक्षा में शामिल हुए कुल छात्र - 23722
कुल पास होने वाले छात्र- 22001

फर्स्ट डिवीजन- 18252
सेकेंड डिवीजन - 3683
थर्ड डिवीजन - 66

JUN 30, 2022 16:43 IST

JAC Exam Result 2022: झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

झारखंड एजुकेशन बोर्ड (जेएसी) की ओर से छात्रों के लंबे इंतजार और विस्तार से मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा किए जाने के बाद बोर्ड का कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम परीक्षा रिजल्ट को घोषित कर दिया गया है। छात्र यहां बताए स्टेप्स की मदद से अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

JUN 30, 2022 16:34 IST

JAC 12th result 2022: वेबसाइट हुई क्रैश

झारखंड बोर्ड JAC इंटर रिजल्ट 2022 वेबसाइट क्रैश हो गई है। JAC परिणाम 2022 जल्द ही जारी किया जाएगा। इससे पहले जेएसी 12वीं के रिजल्ट का समय दोपहर 2:30 बजे तय था। जेएसी के नतीजे अज्ञात कारणों से देरी से आए हैं।

JUN 30, 2022 16:04 IST

JAC board result 2022 - इस क्रेडेंशियल से देखें परिणाम

जेएसी बोर्ड 12वीं कला के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। परिणाम की जांच करने के लिए क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर, जन्म तिथि चाहिए होगी। ये सभी विवरण उम्मीदवार को जारी किए गए एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हैं।

JUN 30, 2022 15:45 IST

Jharkhand 12th Board REsult Live - इन साइट्स पर होगा रिजल्ट

jac.nic.in
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
jharresults.nic.in
इन वेबसाइट्स को कर लें नोट, इन्हीं के जरिये देख सकेंगे JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022

JUN 30, 2022 15:24 IST

JAC board result 2022 - कंपार्टमेंटल परीक्षा की नहीं आई जानकारी, देखें अपडेट

JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 को लेकर आधिकारिक सूचना नहीं आई है यही वजह है कि अब तक, कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के बारे में भी कोई जानकारी नहीं आई है। एक बार जेएसी कक्षा 12 वाणिज्य, कला के परिणाम घोषित होने के बाद, झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के बारे में विवरण की भी घोषणा करेगा।

JUN 30, 2022 15:13 IST

JAC board result 2022 - नहीं खुल रही वेबसाइट

जेएसी कक्षा 12 के परिणामों की जांच करने वाली आधिकारिक वेबसाइटें नहीं खुल रही है, इसका एक कारण बहुत ज्यादा मात्रा में ट्रैफिक हो सकता है, माना जा रहा है के रिजल्ट जल्द ही सबके सामने होंगे और वेबसाइट की समस्या कुछ देर में हल हो जाएगी।

JUN 30, 2022 14:52 IST

JAC board result 2022 - टॉपर्स की जानकारी

जेएसी परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद दोनों स्ट्रीम- कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर्स के नाम की घोषणा की जाएगी। लेटेस्अ अपडेट के लिए यहां बने रहें, JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 लिंक को जल्द ही यहां दिया जाएगा।

JUN 30, 2022 14:46 IST

Jharkhand board Class 12th results - प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म

जेएसी अध्यक्ष अनिल कुमार महतो कक्षा 12 वाणिज्य और कला स्ट्रीम का परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित करेंगे, इसके बाद आप आसानी से रिजल्ट लिंक को ए​क्सेस कर सकेंगे। अभी लिंक नहीं एक्टिव हुआ है लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने वाली है।

JUN 30, 2022 14:40 IST

JAC board result 2022 - 689 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए लगभग 3 लाख छात्र अपने कक्षा 12 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। परीक्षाएं 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक टर्म 2 के लिए 689 केंद्रों पर आयोजित की गईं थी। बता दें, JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 से जुड़ी जानकारी को अभी अपडेट किया जा रहा है।
 

JUN 30, 2022 14:33 IST

JAC board result 2022 - 24 मार्च से 25 अप्रैल तक हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी

JAC झारखंड कक्षा 12 की थ्योरी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 फरवरी से 27 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गईं। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई क्योंकि यह दूसरी पाली में आयोजित की गई थी।

JUN 30, 2022 14:18 IST

JAC board result 2022 - 10 मिनट में आएगा रिजल्ट

JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 को छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर देख सकते हैं। यह रिजल्ट 10 मिनट में जारी होने वाले हैं, इस पेज से जुड़े रहें।

JUN 30, 2022 14:05 IST

JAC board result 2022 - दो खंडों में जारी किए जा रहे परिणाम

जेएसी आर्ट्स में शामिल छात्रों की अधिक संख्या के कारण, परिणामों को खंडों में विभाजित किया गया था, जहां 10वीं के परिणाम के साथ 12वीं विज्ञान के परिणाम की घोषणा की जा चुकी हैं, वहीं अब कुछ देर में कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

JUN 30, 2022 13:53 IST

JAC board result 2022 - 90.71% छात्र हुए उत्तीर्ण

पिछले साल, 2.09 लाख से अधिक छात्र जेएसी 12वीं कला परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 90.71% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इस साल भी इतनी ही संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी थी। झारखंड बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम से जुड़े अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

JUN 30, 2022 13:27 IST

Jharkhand 12th board results - स्कोरकार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे

कक्षा 10 और कक्षा 12 विज्ञान के परिणाम घोषित करने के बाद, झारखंड बोर्ड अब कला और वाणिज्य धाराओं में छात्रों के लिए जेएसी 12 वीं के परिणाम घोषित कर रहा है। परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा। स्कोरकार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

JUN 30, 2022 13:10 IST

JAC 12th Arts Result 2022 LIVE: दोपहर इस समय जारी होगा रिजल्ट

JAC के रांची कार्यालय से साझा किए गए अपडेट के अनुसार, झारखंड 12वीं कला परिणाम 2022 की घोषणा आज 30 जून को दोपहर 2:30 बजे की जाएगी। पिछले साल ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार ऑफलाइन किया गया। 

JUN 30, 2022 13:10 IST

JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2022 LIVE: परिणाम देखने में यह साइट करेंगी मदद

JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 की घोषणा हो जाने के बाद आप या छात्र jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com  पर से रिजल्ट देख सकेंगे। इस साल परिणामों को ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
 

JUN 30, 2022 13:06 IST

JAC board result 2022 - आर्ट्स के साथ इस स्ट्रीम का आएगा​ रिजल्ट

झारखंड 12वीं रिजल्ट 2022 का लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि जेएसी आज दोपहर 12वीं आर्ट्स का परिणाम घोषित करेगा। अपडेट के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कला के साथ साथ वाणिज्य और व्यावसायिक स्ट्रीम के छात्रों के लिए JAC इंटर परिणाम 2022 घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।