JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date: तकरीबन 7 लाख छात्रों को अपने झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 का इंतजार है। कहा जा रहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल जेएसी जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 जारी करने वाला है। ऐसे में जिन छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है वह झारखंड एकेडमी काउंसिल के आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। जो छात्र वर्ष 2022 झारखंड बोर्ड एग्जाम में उपस्थित थे सिर्फ उन्हीं छात्रों का परिणाम जारी किया जाएगा। फिलहाल परिणाम की तिथि को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन यह कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस को लेकर कोई बड़ा अनाउंसमेंट हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह परिणाम 15 जून 2022 तक घोषित हो सकते हैं।
कब तक जारी होगा झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम
झारखंड बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम के डेट को लेकर छात्रों को कोई सूचना नहीं दी है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि जल्द ही तकरीबन 7 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि 15 जून तक झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ झारखंड बोर्ड कक्षा दसवीं के परिणाम 15 जून के बाद जारी किए जाएंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट डेट में तकरीबन 2 से 3 दिन का गैप होने की संभावना जताई जा रही है।
किस वेबसाइट पर चेक करें झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम?
जिन छात्रों को अपने झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणाम का इंतजार है वह इस बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। जिस दिन रिजल्ट जारी होगा उस दिन रिजल्ट लिंक को एक्टिवेट कर दिया जाएगा जिसके बाद छात्र अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर परिणाम जारी किया जाएगा।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा दसवीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित करवाई थी। वहीं कक्षा बारहवीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित करवाई गई थी। कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र झारखंड बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

