Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में खुलेगा नया डिग्री कॉलेज, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की घोषणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 10:57 AM IST

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है, इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नूरपुर में एक डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी है। घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी सरकार को एक और मौका देने की गुजारिश की है।

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में खुलेगा नया डिग्री कॉलेज, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की घोषणा

Himachal Pradesh CM announces new Degree College: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के युवा छात्रों के लिए एक राहत भरी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को नूरपुर के बरंदा क्षेत्र में एक नया डिग्री कॉलेज खोलने का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा कांगड़ा जिले के बडूही मैदान में एक विशाल जनसभा के दौरान जय राम ठाकुर ने की। दरअसल ने ‘प्रगतिशीन हिमाचल’ अभियान के तहत इस नए कॉलेज के गठन की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में क्या कहा? 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब राज्य का गठन किया गया था तब केवल केवल चार जिले थे जबकि आज 12 जिले राज्य में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, '1948 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय केवल 240 रुपये थी जो अब बढ़कर 2,01,873 रुपये हो गई है। जबकि राज्य की साक्षरता दर 83 प्रतिशत हो गई है, जो 1948 में केवल 4.8 प्रतिशत थी।'

‘इन पांच सालों में हुआ सबसे अधिक विकास’

अपने संबोदन के दौरान ही जय राम ठाकुर ने कहां कि हमारी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘इन पांच साल के कार्यकाल के दौरान हमारी सरकार को दो साल तक कोरोना महामारी से भी लड़ना पड़ा है। फिर भी, इस कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया कि विकास की गति में किसी भी प्रकार की रुकावट ना आए।

राज्य सरकार के दो साल महामारी के कारण प्रभावित हुए थे, इस कारण से मैं राज्य की जनता से हमारी सरकार को और पांच साल के लिए चुनने का आग्रह करता हूं ताकि हम राज्य के विकास और लोगों का कल्याण के लिए और अधिक जोश और प्रतिबद्धता के साथ काम कर सकें।’ 

उन्होंने यह भी कहा कि साल 1948 में राज्य में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं, जबकि अब लगभग 40,000 किलोमीटर सड़कें राज्य के कोने-कोने से जुड़े हैं। राज्य के वन मंत्री राकेश पठानिया ने भी नूरपुर क्षेत्र के लोगों की मांग सुनने और उनपर काम करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर विधायक जवाली अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष लघु बचत संजय गुलेरिया, पूर्व सांसद कृपाल परमार, बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओपी चौधरी, फतेहपुर क्षेत्र के भाजपा नेता बलदेव ठाकुर, उपायुक्त निपुण जिंदल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

End of Article