CUET PG 2022: एनटीए ने सीयूईटी पीजी के लिए बढ़ाई पंजीकरण की तारीख, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 08:17 AM IST

CUET PG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी 2022 के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ाई है। इससे आवेदन के लिए छात्रों को अधिक समय मिल सकेगा।

CUET PG 2022: एनटीए ने सीयूईटी पीजी के लिए बढ़ाई पंजीकरण की तारीख, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

CUET PG 2022 Registration date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी 2022 के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  cuet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। सीयूईटी पीजी टेस्‍ट का आयोजन जुलाई के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा।

नई अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। वहीं फॉर्म में सुधार के करेक्‍शन विंडो 12-14 जुलाई (रात 11:50 बजे) तक खुली रहेगी। CUET PG का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए किया जाएगा। इस सिलसिले में एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि कुल 66 विश्वविद्यालय सीयूईटी-पीजी 2022 स्कोर के माध्यम से पीजी प्रवेश आयोजित करेंगे।

जानिए कैसे करें आवेदन 

  • एनटीए सीयूईटी पीजी 2022 की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • CUET PG 2022 आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें। 
  • ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा। 
  • यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पता जैसे विवरण दर्ज करें। 
  • व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण के साथ विस्तृत CUET PG 2022 पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • निर्धारित आकार में तस्वीरों और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करें।
  • CUET PG 2022 आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए NTA Main 2022 पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें।

इन कॉलेजों में भी मिलेगा प्रवेश 
सीयूईटी 2022 परीक्षा के जरिए कई राज्य विश्वविद्यालय, निजी और डीम्ड-टू-बी-विश्वविद्यालय में भी प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा छात्रों को फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में भी इसके जरिए एडमिशन मिल सकेगा। CUET-PG 2022 परीक्षा तारीख की सटीक जानकारी एवं अन्‍य डिटेल पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद जारी किया जाएगा। 

End of Article