CBSE Board 10th 12th Result 2022 Date And Time: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के 35 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) 11 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड के करीबी सूत्र ने बताया कि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से समय मांगा है। इसके बाद 13 या 14 जुलाई 2022 को कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि आज शाम तक रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया था। इसे गंगा, यमुना और सरस्वती तीन खंडों में विभाजित किया गया था, पहले खंड यानी स्कूल सेक्शन में जाकर छात्र परीक्षा व रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें इस बार सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक निर्धारित थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 21 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 14 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। ऐसे में छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही नीचे दिए इन वेबसाइट्स पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
parikshasangam.cbse.gov.in
indiaresults.com
- सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Result 2022/CBSE Class 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुल जाएगा, अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर प्रवेश पत्र डेक्सटॉप पर सेव करें।
हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। छात्रों से अनुरोध है कि सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ट्वीटर अकाउंट पर विजिट करते रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा
दो टर्म में आयोजित की गई थी परीक्षा
कोरोना वायरस के चलते इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी। फर्स्ट टर्म का रिजल्ट मार्च में जारी किया गया था, वहीं सेकेंड टर्म का रिजल्ट भी जारी होने वाला है। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यदि आपके दो से अधिक विषयों में 30 प्रतिशत से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

