CBSE 10th Result 2022: जानिए कब जारी होगा सीबीएसई 10वीं का परिणाम, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
CBSE 10th Result 2022 Term 2 Date: सीबीएसई की तरफ से किसी भी समय रिजल्ट डेट व टाइम को लेकर खबर आ सकती है। CBSE Results 2022 Class 10, 12 इसी माह जारी होंगे, रिजल्ट जारी करने के लिए सीबीएसई ने एक नया पोर्टल बनाया है, यानी संभावना है कि टर्म 1 की तरह इस बार ऑफलाइन रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। रिजल्ट को cbseresults.nic.in, cbse.gov.in के अलावा parikshasangam.cbse.gov.in से भी देखा जा सकेगा।
CBSE 10th Result 2022 Term 2 Date: Central Board of Secondary Education, CBSE के अधिकारियों ने आखिरकार CBSE Results 2022 के बारे में जानकारी दी। परिणामों में देरी की बात को खारिज करते हुए, अधिकारियों ने साझा किया है कि सीबीएसई परिणाम अपने शिड्यूल के अनुसार ही जारी होगा, उम्मीद है इन रिजल्ट्स को जुलाई यानी इसी माह में जारी कर दिया जाएगा। CBSE 10वीं 12वीं के नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट पहले आने का संकेत है। संभावना है कि CBSE दोनों रिजल्ट्स को आगे पीछे निकाल सकता है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है, अब जल्द ही अपडेट जारी हो सकता है, यदि आप भी संंबंधित खबरों को जानना चाहते हैं, तो इस पेज से जुड़े रहें।
CBSE Class 10th Result 2022 Declared Date and Time LIVE: Check here
इस बार कोरोना वायरस के चलते सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी, टर्म 1 रिजल्ट मार्च 2022 में जारी किया गया था। वहीं अब टर्म 2 की बारी है,जो कि अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट में ज्यादा गैप नहीं करेगा, क्योंकि रिजल्ट से जुड़े सभी कामों को निपटा लिया गया है।
CBSE 10th Result 2022 Direct Link | CBSE 12th Result 2022 Date and Time
CBSE Term 2 Results 2022: चुन सकेंगे अपने अनुसार विषय
सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में पास होने के लिए स्कूल द्वारा जारी मेरिट के अनुसार 11 वीं कक्षा के लिए अपना विषय चुन सकेंगे। स्कूल अपने पासिंग परसेंटेज के हिसाब से इसके लिए लिस्ट तैयार करते हैं। परीक्षार्थियों को बेसब्री से अपने 10वीं, टर्म 2 के रिजल्ट का इंतजार है।
CBSE Term 2 Results 2022: जानिए कब खत्म हुई थी परीक्षा
सीबीएसई ने अभी तक परिणामों की घोषणा के संबंध में एक आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम जुलाई 2022 के अंत तक घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को संपन्न हुई थी।
CBSE Term 2 Results 2022: कोरोना के चलते दो टर्म में हुए थे एग्जाम
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की थी। टर्म 1 की परीक्षा नवंबर में आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट फरवरी में जारी किया गया था। जबकि टर्म 2 की परीक्षा अप्रैल से जून के बीच आयोजित की गई थी। कोरोना के चलते ये फैसला लिया गया था। अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ही जारी होने की संभावना है।
CBSE Term 2 Results 2022: रीचेकिंग के लिए कर सकते हैं अप्लाई
रिजल्ट जारी होने के बाद यदि छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट होते हैं तो रीचेकिंग का फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को विषयवार 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के बाद जारी की जाएगी।
CBSE Term 2 Results 2022: परिणाम से पहले पोर्टल किया लॉन्च
सीबीएसई 10 वीं परीक्षा परिणाम से पहले, बोर्ड ने परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों जैसे स्कूल परिणाम, बोर्ड परिणाम, परीक्षा संदर्भ सामग्री की प्रक्रिया आदि को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा।
CBSE Term 2 Results 2022: जानिए कितने छात्र हुए थे उपस्थित
सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए। सीबीएसई कक्षा 10 के लिए कुल 21 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। सभी को रिजल्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि जुलाई के आखिर तक इसकी घोषणा की जाएगी।
CBSE Term 2 Results 2022: जानिए मार्किंग स्कीम
सीबीएसई 10वीं के नतीजे जल्द ही उपलब्ध होंगे। बोर्ड का पासिंग परसेंटेज 33 फीसदी है। कक्षा 10 के लिए, 33 प्रतिशत में आंतरिक और बाहरी दोनों अंक शामिल हैं। छात्रों को 5 विषयों में 33% का न्यूनतम कुल अंक प्राप्त करना चाहिए। यदि कोई छात्र छह विषय लेता है और एक में फेल हो जाता है लेकिन अन्य पांच में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करता है, तो वह पास हो जाएगा।
CBSE Term 2 Results 2022: अंकन योजना की होगी घोषणा
उम्मीद है कि सीबीएसई बोर्ड महीने के अंत तक टर्म 1 और टर्म 2 के आधार पर नतीजे की घोषणा कर देगा। सूत्रों के मुताबिक अभी तक बैठक नहीं हुई है। एक बार ऐसा करने के बाद, बोर्ड अंकन योजना की घोषणा करेगा और परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा।
CBSE Term 2 Results 2022: जानिए किन आधार पर जारी होगा रिजल्ट
टर्म 1 के परिणाम घोषित होने पर, बोर्ड ने कहा था थी क टर्म 2 की परीक्षा के बाद दोनों टर्म के लिए वेटेज तय करेगा। दोनों को कैसे विभाजित किया जाएगा और गणना की जाएगी, इस बारे में कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि पुख्ता तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिजल्ट की घोषणा इस महीने कर दी जाएगी।
CBSE Term 2 Results 2022: कंपार्टमेंट पेपर का भी होगा आयोजन
सीबीएसई 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही छात्र प्रैक्टिकल की परीक्षा में भी 30 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट पेपर आयोजित करता है।
CBSE Term 2 Results 2022: मार्क्स की जगह मिलेंगे ग्रेड्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड्स देता है। वहीं छात्रों को परसेंटेज के बजाए सीजीपीए दिया जाता है। चूंकि इस बार बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षाएं करवाई थीं, इसलिए फाइनल परिणाम टर्म 1 और टर्म 2 दोनों के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
CBSE Term 2 Results 2022: इन वेबसाइट पर एक्टिव होगा लिंक
10वीं, टर्म 2 रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद लिकं एक्टिव कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी लॉगिन करके परिणाम देख सकेंगे।
CBSE Term 2 Results 2022: जानिए एसएमएस से कैसे देखें रिजल्ट
अपने फोन पर 'मैसेज' ऐप खोलें।
मैसेज टाइप करें- क्लास 10/सीबीएसई 12 रोल नंबर।
टेक्स्ट को 7738299899 पर भेजें।
ऐसा करने पर रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
CBSE Term 2 Results 2022: जल्द जारी होगा अपडेट
सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के बाद, बोर्ड विस्तार से तौर-तरीकों की घोषणा करेगा और छात्रों को जल्द ही बोर्ड द्वारा सूचित किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई अपडेट जारी किया जा सकता है। परीक्षार्थी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
CBSE Term 2 Results 2022: इन डिटेल्स की होगी जरूरत
सीबीएसई की ओर से टर्म 2 10वीं के रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ जरूरी डिटेल्स की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार हैं।
रोल नंबर
स्कूल नंबर
केंद्र संख्या
एडमिट कार्ड आईडी
CBSE Term 2 Results 2022: इन वेबसाइटों पर जारी होगा परिणाम
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.gov.in पर देख सकते हैं। अभी तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही आधिकारिक तौर पर अपडेट जारी किया जाएगा।
CBSE Term 2 Results 2022: SMS पर रिजल्ट देखने के स्टेप्स
अपने फोन पर 'मैसेज' ऐप खोलें।
मैसेज टाइप करें- सीबीएसई क्लास 10/ रोल नंबर।
टेक्स्ट को 7738299899 पर भेजें।
आपको कक्षा 10वीं कक्षा 2 के परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होंगे।
CBSE term 2 result: सीबीएसई रिजल्ट चेक करने के लिए क्रेडेंशियल
छात्र नीचे दिए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करते हुए सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 10, 12 की जांच कर सकते हैं।
रोल नंबर
जन्म की तारीख
स्कूल नंबर
अपना प्रवेश पत्र तैयार करके रख लें क्योंकि अब रिजल्ट को कभी भी जारी किया जा सकता है और जरूरी विवरण एडमिट कार्ड पर दिया होगा जोकि रिजल्ट देखने में उपयोग होगा।
CBSE 10th result 2022: कब घोषित होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट?
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की डेट और समय बोर्ड की ओर से घोषित होना बाकी है। सीबीएसई जल्द सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 डेट और समय से संबंधित नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2022 की तारीख जुलाई 2022 के आखिरी हफ्ते में हो सकती है।
CBSE 10th exam result 2022 date: छात्र पूछ रहे सवाल
CBSE Class 10th result 2022 websites: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट
यहां बताई गई वेबसाइट की मदद से सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट को चेक किया जा सकता है।
cbseresults.nic.in 2022 कक्षा 10 परिणाम
cbse.nic.in
cbse.gov.in
cbseacademic.nic.in
digilocker.gov.in
results.digitallocker.gov.in
results.gov.in
CBSE Class 10 result 2022: सीबीएसई रिजल्ट की डेट और समय
सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम जुलाई 2022 के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले सीबीएसई परिणाम 2022 की डेट और समय की घोषणा करेगा। सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की डेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी होगी।
CBSE 12th result 2022: रिजल्ट में शामिल डिटेल्स
अंतिम सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022 में छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी, विषयवार अंक, कुल अंक सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं के अंकों को शामिल किया जाएगा। इन सभी जानकारियों को रिजल्ट आ जाने के बाद ध्यान से चेक करें।
CBSE Class 10th term 2 result 2022: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
- आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- 'सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022' विंडो पर क्लिक करें।
- दी गई जगह पर बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम 2022 टर्म 2 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
CBSE 10th term 2 result 2022: क्या है संभावित डेट
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 टर्म 2 13 जुलाई, 2022 को घोषित किया जा सकता है। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा कक्षा 12वीं के लिए 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी।
CBSE 10th result 2022: आज नहीं आएगा रिजल्ट
यह उम्मीद की जा रही थी कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम बीते दिनों 4 जुलाई, 2022 को जारी हो सकता है। हालांकि, सीबीएसई 10 वीं का परिणाम 2022 टर्म 2 की डेट और समय की अभी पुष्टि नहीं की गई है। कक्षा 10वीं सीबीएसई रिजल्ट 2022 टर्म 2 13 जुलाई, 2022 को घोषित किए जाने की उम्मीद है।
CBSE Board Result 2022: मूल्यांकन प्रक्रिया
सीबीएसई कक्षा 10 वीं का रिजल्ट 2022, टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं में एक छात्रों के परफॉरमेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022 मूल्यांकन मानदंड बोर्ड की ओर से जल्द ही घोषित किया जाएगा।
CBSE Board Result 2022: कक्षा 10वीं डेट और टाइम का अब भी इंतजार
21 लाख से ज्यादा छात्र सांस रोककर सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम जारी करने में देरी ने कक्षा 11 के शैक्षणिक सत्र 2022-23 को भी रोक दिया है।
CBSE 10th result 2022: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी विवरण
रिजल्ट देखने के लिए कुछ क्रेडेंशियल की जरूरत होगी, परिणाम जारी होते ही देखन के लिए इन विवरणों को अपने पास तैयार रखें।
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- केंद्र संख्या
- एडमिट कार्ड आईडी
CBSE 10th term 2 result 2022: 21 लाख से ज्यादा छात्रों को है इंतजार
एक बार घोषित होने के बाद, कक्षा 10वीं के 21 लाख से ज्यादा छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं, आधिकारिक वेबसाइट- results.gov.in, cbseresults.nic.in की मदद से टर्म 2 स्कोरकार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।
CBSE Board Result 2022: जरूरी विवरण
सीबीएसई छात्र अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल- रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करके सीबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in की मदद से चेक किया जा सकता है।
CBSE 10th result 2022 date: जल्द सामने आएगी सीबीएसई डेट
सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक सीबीएसई रिजल्ट 2022 टर्म 2 की डेट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। कक्षा 10वीं के नतीजे इसी महीने आ जाने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्र अपना सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 cbseresults.nic.in की मदद से ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं।
CBSE Board Results 2022: कैसे चेक करें सीबीएसई रिजल्ट
एक बार जारी होने के बाद, कक्षा 10 के परिणाम वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.gov.in पर उपलब्ध होंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम स्क्रीन पर दिखने के बाद, अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। भविष्य के लिए इस पेज को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
CBSE Class 10th Result 2022: चेक करें आधिकारिक वेबसाइट
आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
'10वीं कक्षा रिजल्ट 2022' या 'सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें।
दी गई जगह पर बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
सीबीएसई परिणाम 2022 कक्षा 10 डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
CBSE Result 2022 LIVE - स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट
उत्तीर्ण छात्रों को सीबीएसई पासिंग सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। सीबीएसई की ऑनलाइन मार्कशीट फाइनल परीक्षा के लिए होगी। ऑनलाइन परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से एक मूल मार्कशीट और पास प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
CBSE Result 2022 LIVE - असफल छात्र कर सकेंगे अप्लाई
सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल और 24 मई, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। असफल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में आवेदन का मौका मिलेगा।
CBSE Result 2022 LIVE - रोल नंबर से कर सकेंगे चेक
सीबीएसई बोर्ड टर्म 2 परिणाम 2022 की जांच करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम की घोषणा के बाद आधिकारिक साइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
CBSE Result 2022 LIVE - मॉडरेशन नीति के आधार पर होगा रिजल्ट
सीबीएसई परिणाम टर्म 1, टर्म 2 के आधार पर होंगे। जानकारी के अनुसार बोर्ड पहले कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म 2 के अंक अपलोड करेगा और तुलना और संकलन करेगा। परिणाम अपनाई गई मॉडरेशन नीति के आधार पर होगा।
CBSE Result 2022 LIVE - इन क्रेडेंशियल से चेक करें परिणाम
सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2022 जुलाई के आखिरी सप्ताह जारी करने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।
CBSE Result 2022 LIVE - इस महीने के आखिरी तक आ सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई परिणाम 2022 कक्षा 10 और 12 के लिए जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है। ऐसे में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
CBSE Result 2022 LIVE - फाइनल रिजल्ट में में होंगी ये चीजें
सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 टर्म 2 की जांच करने के लिए, छात्रों को रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर की आवश्यकता होगी। टर्म 2 के लिए बेसब्री से अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। फाइनल रिजल्ट में टर्म 1 और 2 के अंक, साथ ही आंतरिक मूल्यांकन या व्यावहारिक अंक शामिल होंगे।
CBSE Result 2022 LIVE - मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स
छात्र का नाम
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- कुल मार्क
- प्रतिशत गणना
- विद्यालय का नाम
- ग्रेड
CBSE Result 2022 LIVE - दोनों टर्म के आधार पर होंगे नतीजे
एक बार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, सीबीएसई बोर्ड टर्म 1 और टर्म 2 के परिणामों को संकलित करेगा और अंतिम सीबीएसई परिणाम 2022 जारी करेगा। बोर्ड ने अभी तक 10वीं के रिजल्ट की कोई तारीख अभी साझा नहीं की है।
CBSE Result 2022 LIVE - एसएमएस से कर सकते हैं चेक
1. अपने फोन पर एसएमएस ऐप खोलें।
2. मैसेज टाइप करें - cbse10 <स्पेस> रोल नंबर।
3. टेक्स्ट को 7738299899 पर भेजें।
4. आपका सीबीएसई 10 वीं का परिणाम 2022 एसएमएस के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा।
CBSE Result 2022 LIVE - जानिए कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल
सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 परीक्षा के लिए इस साल करीब 14 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा का आयोजन अप्रैल और मई के बीच हुआ था। अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है, जो जुलाई के आखिरी सप्ताह तक आने की संभावना है।
CBSE Result 2022 LIVE - जानिए कब जारी होंगे नतीजे
उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई टर्म 2 परिणाम जुलाई 2022 के अंत तक घोषित किए जाएंगे। कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 24 मई, 2022 को संपन्न हुई थी, जबकि सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को संपन्न हुई।
CBSE Result 2022 LIVE - इस प्रकार से चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण, पंजीकरण संख्या / रोल नंबर दर्ज करें।
- कक्षा 10, 12 का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- 10वीं, 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
CBSE 10th Result 2022 - एक टर्म में 50 प्रतिशत था सिलेबस
केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया था। कक्षा 10, 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को प्रत्येक टर्म में लगभग 50% पाठ्यक्रम के साथ आयोजित किया गया था।
CBSE Result 2022 LIVE - cbseresults.nic.in से देखें रिजल्ट्स
सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में 18 लाख से अधिक छात्र होने की खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं टर्म 2 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर स्कोर देख सकेंगे।
CBSE 10th Result 2022 Live - टर्म 1 दो घंटे के लिए किया गया था आयोजित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) टर्म 1 पेपर 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया गया था जबकि टर्म 1 पेपर केवल 90 मिनट के लिए आयोजित किया गया था। परीक्षा सीबीएसई द्वारा नियुक्त बाहरी केंद्र अधीक्षकों और पर्यवेक्षकों की देखरेख में आयोजित की गई थी।
CBSE 10th Result 2022 Live - डेढ़ घंटे की थी परीक्षा
सीबीएसई टर्म 1 प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) थे, जिसमें केस आधारित MCQs सवाल भी शामिल थे। पेपर हल करने के लिए बच्चों को 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे का समय दिया गया था। ऐसा पहली बार था जब परीक्षा डेढ़ घंटे में आयोजित कराई गई थी।
CBSE Result 2022 LIVE - इस समय हुई थी परीक्षा
सीबीएसई ने टर्म 1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की थी।
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 के आसपास आयोजित की गई थी।
सीबीएसई ने टर्म 1 परीक्षा का परिणाम मार्च 2022 में आया जबकि टर्म 2 का रिजल्ट इसी माह आने की उम्मीद है।
Cbse.gov.in Live - जारी हुआ था नया सिलेबस
कक्षा 10, 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को प्रत्येक टर्म में लगभग 50% पाठ्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। हालांकि अपडेट हुए सिलेबस को cbseacademic.nic.in पर जारी किया गया ताकि बच्चों को बिल्कुल भी भ्रमित होने का मौका न मिलें।
Cbseresults.nic.in Live -इस बार था यह बदलाव
केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न में संशोधन यानी बदलाव किया था, जिसके अनुसार बोर्ड परीक्षा को दो बार में आयोजित किया गया, इसे टर्म 1 और टर्म 2 का नाम दिया गया। इस दौरान एक टर्म में महम आधा सिलेबस पूछा गया, जिससे बच्चों में मानसिक दबाव को कम किए जाने मदद हुई।
CBSE 10th Result 2022 Live - सीबीएसई जारी करने वाला है 10वीं का परिणाम
सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को संपन्न हुई, जबकि सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को संपन्न हुई थीं। अब माना जा रहा है दोनों परीक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी नहीं होगा, बल्कि पहले 10वीं का परिणाम जारी किया जाएगा।
CBSE 10th Result 2022 Live -इसी माह आएंगे परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभी तक परिणामों की घोषणा के संबंध में एक आधिकारिक तारीख प्रदान नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम जुलाई 2022 के अंत तक घोषित किए जाएंगे। The Central Board of Secondary Education (CBSE) की तरफ से आने वाले हर अपडेट के लिए इस पेज पर विजिट करते रहें।
CBSE 10th Result 2022 Live - रिजल्ट को लेकर प्रक्रिया लगभग पूरी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड सीबीएसई टर्म 2 के परिणाम समय पर जारी करने की तैयारी कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट बोर्ड की तरफ से देर नहीं हुआ है, बल्कि नियम समय पर ही जारी होगा।
CBSE Result 2022 LIVE - यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट एसएमएस या डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकते हैं। CBSE 10th Result 2022 Declare कब होगा, इसकी जानकारी जल्द आ जाएगी, तब तक के लिए इस पेज पर बने रहें।
CBSE Result 2022 LIVE Updates - इस लिंक से देखें 10वीं का रिजल्ट
Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र कक्षा 10वीं का रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in से देख सकेंगे।
CBSE Class 10th Result 2022 LIVE Updates - इस तारीख को आएगा रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड के लाखों छात्र 10वीं के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बोर्ड 15 जुलाई तक कक्षा 10 के परिणाम घोषित कर सकता है।

