Bihar Board Dummy Admit Card 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के डमी एडमिट कार्ड ssonline.biharboardonline.com पर जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 05:25 PM IST

Bihar Board Class Dummy Admit Card 2023 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने 18 अगस्त 2022 को कक्षा 12वीं के लिए बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं, वहीं 22 अगस्त तक इसमें बदलाव भी कर सकते हैं।

Bihar Board Dummy Admit Card 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के डमी एडमिट कार्ड ssonline.biharboardonline.com पर जारी

Bihar Board Dummy Admit Card 2023 Out at ssonline.biharboardonline.com: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी कक्षा 12वीं के लिए बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए हैं। सभी छात्र इन डमी एडमिट कार्ड 2022 को आधिकारिक वेबसाइट- ssonline.biharboardonline.com व biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए रजिस्टर करने वाले छात्रों के लिए अब यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल कोड, नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

How to check Bihar Board Class 12th Dummy Admit Card 2023

सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssonline.biharboardonline.com पर जाएं
  • अब होमपेज पर, डमी एडमिट कार्ड लिंक टैब पर क्लिक करें
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
  • अपने स्कूल कोड, नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें और क्रेडेंशियल जमा करें
  • बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें। 

ध्यान से पढ़ें एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने छात्रों के बीएसईबी बोर्ड परीक्षा के लिए दिए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के आधार पर डमी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। यदि किसी छात्र को अपने नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि, जाति, विषय और अन्य विवरणों के जुड़ी गलती अपने एडमिट कार्ड में नजर आती है तो वह अपने स्कूल में इस बात की शिकायत जल्द से जल्द करनी चाहिए। स्कूल प्रशासन 22 अगस्त, 2022 तक डमी एडमिट कार्ड में आवश्यक बदलाव कर सकता है। इसके लिए छात्रों को एक कागज पर आवश्यक बदलाव लिखकर उस पर हस्ताक्षर करके अपने प्रिंसिपल को देना होगा।

बीएसईबी ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सभी अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत व आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

End of Article