Assam HSLC Result 2022: जारी हुआ असम बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 12:53 PM IST

Assam HSLC Result 2022 declared:बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम, SEBA HSLC ने कक्षा 10वीं के परिणाम आज 7 जून को सुबह जारी कर दिए हैं। असम बोर्ड के कक्षा 10वीं के सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.info पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं...

Assam HSLC Result 2022: जारी हुआ असम बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

Assam HSLC Result 2022 Declared: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम, SEBA HSLC परिणाम 2022 नतीजे सामने आ गए हैं। असम बोर्ड के 10वीं के परिणाम (Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2022) आज 7 जून को सुबह जारी हो गए हैं। छात्र अपने असम बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org, resultsassam.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

शीर्ष 3 में कुल 5 छात्र

कुल 5 छात्र शीर्ष 3 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। रक्तोपाल सैकिया ने शीर्ष रैंक हासिल करने के लिए 600 में से 597 अंक, भुयाशी मेधी 596 के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि तीसरे स्थान पर मिरदुपवन कलिता, लबीब मुजीब और पार्थ प्रतिम दास 595 अंकों के साथ मौजूद हैं।

इन वेबसाइट पर देख सकते हैं नतीजे

SEBA HSLC के 10वीं के नतीजे छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org; resultsassam.nic.in वह अन्य वेबसाइट indiaresults.com; results पर देख सकते हैं। छात्र कृपया ध्यान दें कि SEBA, असम 10 वीं के परिणाम 2022 कई अन्य वेबसाइटों पर भी उपलब्ध हैं, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें। अगर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट डाउन हो जाती है, तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बस कुछ समय प्रतीक्षा करने के बाद आप परिणाम देख सकेंगे।

ऐसे चेक करें - SEBA HSLC के 10वीं कक्षा का रिजल्ट

सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.info पर जाए, इसके बाद, असम एचएसएलसी परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें, यहां अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और बाकी इंफॉर्मेशन डालें। 
इंफॉर्मेशन सबमिट करने के बाद सम एचएसएलसी परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एचएसएलसी परिणाम 2022 की तारीख और समय पहले ही घोषित कर दिया था, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 7 जून, 2022 को परिणामों की घोषणा की जाएगी। जिसके बाद आज सुबह 10 बजे रिजल्ट भी जारी किए जा चुके हैं। लगभग 4 लाख से अधिक छात्र अपने SEBA, असम HSLC परिणामों का इंतजार कर रहे थे।  SEBA ने असम HSLC 10 वीं की परीक्षा 16 से 31 मार्च, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी।

End of Article