एजुकेशन

APOSS Time Table 2023: जारी हुई 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट, apopenschool.ap.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 1, 2023, 08:01 PM IST

APOSS Time Table 2023: एपी ओपन 10वीं और 12वीं डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसायटी ने परीक्षा के लिए टाइम टेबल आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए डेटशीट चेक कर सकते हैं।

Image

APOSS Time Table 2023

Photo : iStock

APOSS 10th, 12th Exam Time Table 2023: एपी ओपन एग्जाम डेटशीट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसायटी (APOSS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट आज यानी 1 फरवरी 2023 को जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आधिकारिक वेबसाइट apopenschool.ap.gov.in से परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

APOSS 10th, 12th Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा

आधिकारिक डेटशीट के अनुसार, 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल से 17 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। जबकि, 12वीं की परीक्षा 3 अप्रैल से 16 अप्रैल 2023 तक होगी। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा।

How to download APOSS 10th, 12th Time Table 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट्स के सेक्शन मे जाएं और APOSS- INTER & SSC Examination Time Table-2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने डेटशीट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकत हैं।
APOSS 10th, 12th Exam Time Table 2023 - Direct

APOSS Exam 2023: ध्यान रखें ये बात

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होती रहती हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article