एजुकेशन

AP TET Final Answer Key 2024: जारी हुई एपी टीईटी फाइनल आंसर-की, एक क्लिक से ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

AP TET Final Answer Key 2024 PDF Download: आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एपी टीईटी फाइनल आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AP TET Final Answer Key 2024

AP TET Final Answer Key 2024 PDF Download: एपी टीईटी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश की ओर से आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET 2024) की फाइनल आंसर-की (AP TET Final Answer Key 2024) जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एपी टीईटी फाइनल आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

AP TET Final Answer Key 2024: डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 3 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 अक्टूबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है।

How to download AP TET Final Answer Key 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एपी टीईटी फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

AP TET 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा

एपटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 में पढ़ाने के पात्र होते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article