Andhra Pradesh Board of Intermediate Education, BIE AP Inter Results 2023 की घोषणा इस बार जल्दी की जा सकती है। अभी तक के रिपोर्ट के अनुसार, इस बार एपी इंटर परीक्षा 2023 के रिजल्ट अप्रेल अंत तक में जारी किया जा सकता है, बता दें, रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी हो चुकी है, यही कारण है कि रिजल्ट डेट व रिजल्ट लिंक की जानकारी का इंतजार बना हुआ है।
BIE AP Inter Results 2023 पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए जारी किए जाएंगे, एक बार प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए इंटर के परिणाम घोषित होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट – bie.ap.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।
| एपी इंटर पहले साल की परीक्षा | 15 मार्च से 3 अप्रेल, 2023 |
| एपी इंटर दूसरे साल की परीक्षा | 16 मार्च से 4 अप्रेल, 2023 |
| एपी इंटर रिजल्ट डेट | संभवत: अप्रेल अंत |
| एपी इंटर रिजल्ट वेबसाइट | bie.ap.gov.in |
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.bieap.apcfss.in।
- 'एपी इंटर परिणाम 2023' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए स्थान में आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण भरें।
- एपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इतने चाहिए पासिंग मार्क्स
एपी इंटर परिणाम 2023 में पास होने के लिए, छात्रों के प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक होने चाहिए। जो न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें IPASE परीक्षा या BIE AP द्वारा आयोजित सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना होगा।
बीआईई एपी ने एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा 15 मार्च, 2023 से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की थी। एपी इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा 16 मार्च, 2023 से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। उसी के लिए परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। .
बीआईई एपी द्वारा अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जैसे ही रिजल्ट संबंधी कोई सूचना आएगी सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
