एजुकेशन

AP Inter Results 2025 Date, Manabadi 1st, 2 Years Ka Result Kab Aayega: जारी होने जा रहा एपी इंटर रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

AP Inter Results 2025 Date (AP Inter 2 Years Ka Result Kab Aayega) Andhra Pradesh Board of Intermediate Education 2 Year Exam Results Link on bieap.apcfss.in or resultsbie.ap.gov.in: एपी इंटर प्रथम वर्ष परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से एपी इंटर रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

AP Inter Result 2025

AP Inter Results 2025 Date, Andhra 2 Years Ka Result Kab Aayega: एपी इंटर परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की ओर से एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in और resultsbie.ap.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एपी इंटर रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Manabadi AP Inter Result 2025: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

एपी इंटर प्रथम वर्ष परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से एपी इंटर रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीते साल की बात करें तो एपी इंटर रिजल्ट 12 अप्रैल को जारी किया गया था। ऐसे में इस साल भी नतीजे अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download AP Inter Result 2025

  • सबस पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एपी इंटर रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BIEAP Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एपी इंटर परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article