एजुकेशन

AP Inter Hall Tickets 2023: जारी हुए आंध्र प्रदेश इंटर हॉल टिकट, bieap.apcfss.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 14, 2023, 04:53 PM IST

AP Inter Hall Tickets 2023, Manabadi BIE AP Intermediate 1st, 2nd Year Hall Ticket Download Link at bieap.gov.in, bieap.apcfss.in: आंध्र प्रदेश इंटर हॉल टिकट 2023 जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने आधिकारिक तौर पर bie.ap.gov.in पर AP Inter Hall Ticket 2023 जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एपी इंटर हॉल टिकट (pixabay)

Manabadi AP Inter Hall Tickets 2023: Board of Intermediate Education, Andhra Pradesh AP Inter Hall Ticket 2023 जारी कर दिया गया है। इसी के साथ इंटर परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए भी प्रवेश पत्र का इंतजार खत्म हो गया। बता दें, आज ही 10वीं परीक्षा के लिए भी हॉल टिकट जारी किया गया है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने आधिकारिक तौर पर bie.ap.gov.in पर AP Inter Hall Ticket 2023 जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

BIE AP ने सामान्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए AP Hall Ticket जारी किया है। छात्रों को अपनी जन्म तिथि, कैप्चा और नाम दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका यहां से देखें

How to Download AP Inter Hall Ticket 2023 - आंध्र प्रदेश हॉल टिकट 2023 कैसे डाउनलोड करें

  • अपने एपी एसएससी हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर AP Inter Hall Ticket 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो पर, विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन को दबाएं।
  • AP Inter Admit Card 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।

नहीं खुल रही वेबसाइट, करें यह काम

एपी इंटर हॉल टिकट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। हालांकि वेबसाइट वर्तमान में प्रतिक्रिया नहीं दे रही है इसलिए छात्र कुछ देर बाद या बार बार पेज को रिफ्रेश करें, इससे पेज खुल जाएगा। बताया जा रहा है कि अधिक ट्रैफिक की वजह से आधिकारिक पेज नहीं खुल रहा है। छात्र हॉल टिकट को manabadi.co.in से भी देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

15 से शुरू होगी आंध्र प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा

एपी इंटर परीक्षा 2023 (AP Inter Exam 2023) 15 मार्च, 2023 से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

End of Article