एजुकेशन

AP ICET Answer Key 2026 Released: जारी हुई आंध्र प्रदेश आईसीईटी परीक्षा आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

AP ICET Answer Key 2026 Released On cets.apsche.ap.gov.in: APSCHE ने आंध्र प्रदेश एकीकृत सामान्य प्रवेश परीक्षा (AP ICET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AP ICET Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें आंध्र प्रदेश आईसीईटी परीक्षा की आंसर की

AP ICET Answer Key 2026 Released On cets.apsche.ap.gov.in: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) ने आंध्र प्रदेश एकीकृत सामान्य प्रवेश परीक्षा (AP ICET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर आंसर की, प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें एपी आईसीईटी परीक्षा 2 मई, 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो चरणों में निर्धारित थी। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए दोनों चरणों की प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

AP ICET Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AP ICET Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे ऊंचा Movie Theater कहां है

AP ICET Answer Key 2026: आंसर की पर आपत्ति की आखिरी तारीख

एपी आईसीईटी उत्तर कुंजी 2026 को चुनौती देने की अंतिम तिथि 8 मई, 2026 को शाम 4 बजे तक है। इस तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

AP ICET Answer Key: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। गलत या अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। जबकि अंतिम स्कोर की गणना कुल 200 अंकों में से की जा सकती है।

AP ICET Provisional Answer Key 2026

एपी आईसीईटी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को निम्नलिखित बातों का ध्यानपूर्वक सत्यापन करना होगा।

  • परीक्षा का नाम (Exam Name)
  • स्लॉट का समय (शिफ्ट विवरण) (Slot Name)
  • प्रश्न आईडी (Question ID)
  • सही उत्तर आईडी
  • आधिकारिक उत्तर

आंध्र प्रदेश आईसीईटी परीक्षा के रिजल्ट व अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article