Allahbad University Phd Admission 2026Allahbad University Phd Admission 2026: यदि आप भी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (Allahbad University Phd Admission 2026) खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीएचडी की 959 सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुका है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के लिए कुल 470 सीटें व संघटक महाविद्यालयों के लिए कुल 489 सीटें शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2026 है।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए दिसंबर 2025 एवं जून 2026 में आयोजित UGC/CSIR-NET परीक्षाओं के परिणाम मान्य होंगे। इसके अतिरिक्त, संबंधित विषयों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार क्यूरेटेक्नोलॉजी एंट्रेंसिविटी टेस्ट (GAT-DUT), DBR-BRET, नेशनल टेस्ट फॉर स्कॉलरशिप परीक्षा (NBHM), विशेष रूप से पीएच.डी. योजना, GATE, JEST तथा ICAR की निर्धारित अवधि में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम भी पीएच.डी. प्रवेश के लिए मान्य होंगे। विस्तृत जानकारी पीएच.डी. प्रवेश विवरणिका 2026-27 में उपलब्ध है।
Allahabad University Phd Admission: पीएचडी एडमिशन के लिए आरक्षण का नियम
बता दें प्रवेश में आरक्षण भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रचलित नियमों के अनुसार प्रदान किया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं।
- अनुसूचित जाति (SC) – 15%
- अनुसूचित जनजाति (ST) – 7.5%
- अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) [OBC-NCL] – 27%
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 10%
- दिव्यांगजन (PwD) – 5% (क्षैतिज आरक्षण)
Allahbad University Phd Admission: एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन
ध्यान रहे जो अभ्यर्थी एक से अधिक विषयों में प्रवेश करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक विषय के लिए अलग ऑनलाइन आवेदन तथा निर्धारित पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Allahbad University Phd Admission 2026 Apply Online: ऐसे भरें पूरा एप्लीकेशन फॉर्म
- सबसे पहले allduniv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Allahabad University PGD Admission 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Allahbad University Phd Admission 2026: आवेदन करने से पहले जरूरी दिशा निर्देश पढ़ें
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पीएच.डी. प्रवेश विवरणिका 2026-27 का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें तथा प्रवेश कार्यक्रम, अनुसंधान अभिरुचि परीक्षा (Research Aptitude Test-RAT), मेरिट सूची एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के संबंध में नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से विजिट करते रहें।
