AILET Admit Card 2026 Released: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने AILET एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट – 2026 (AILET – 2026) देंगे, वे NLU की ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। संबंधित नोटिस खबर में दिया गया है, जिसे आप डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।
AILET 2026 Exam Date
इस परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी - दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक।
जानें किन शहरों में होगी परीक्षा?
अहमदाबाद, आसनसोल, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, देहरादून, दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, ग्वालियर, जमशेदपुर, हल्द्वानी, हिसार, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, वाराणसी और विशाखापत्तनम में होगा।
ये एडमिट कार्ड/हॉल टिकट 14 दिसंबर, 2025 को दोपहर 1:30 बजे तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।
AILET Admit Card 2026 How to check
AILET Admit Card 2026 Download करने के लिए इन स्टेप्स को करें चेक
1. NLU की ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
2. होम पेज पर AILET Admit Card 2026 Download Link पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड डिस्प्ले हो जाएगा।
5. एडमिट कार्ड चेक करें, डाउनलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी रख लें।
अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स NLU की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
