Bar Council of India, BCI All India Bar Examination, AIBE Admit Card 2023 जारी कर दिया गया है, उम्मीदवार जो एआईबीई 17 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे यहां दिए गए लिंक से एआईबीई हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। AIBE प्रवेश पत्र को allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। बता दें, AIBE 17 (XVII) Exam का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया जाना है, इसलिए जल्द से जल्द यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
AIBE Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं। यहां एआईबीई XVII सेक्शन में जाएं। अब अगला, अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
कई बार आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexamination.com सही से नहीं खुल रही है, लेकिन कई बार पेज को फ्रेश करने या कुछ देर इंतजार करने के बाद दोबारा ट्राई करने पर पोर्टल खुल जाएगा।
allindiabarexamination.com पर जानकरी उपलब्ध थी, जिसमें कहा गया था कि एडमिट कार्ड 1 फरवरी को शाम 5 बजे तक उपलब्घ करा दिया जाएगा।
ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी परीक्षा
एआईबीई XVII परीक्षा 5 फरवरी, 2023 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं।
बता दें, अखिल भारतीय बार परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रमाणन परीक्षा है, जिसमें अर्हता प्राप्त करने से कानून स्नातक देश भर की अदालतों में अभ्यास करने के योग्य हो जाते हैं।
