एजुकेशन

AIBE XVII Result 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का रिजल्ट, allindiabarexamination.com से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 19, 2023, 11:47 AM IST

AIBE XVII Result 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 5 फरवरी, 2023 को आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE XVII) के परिणामों की घोषणा कर सकता है। AIBE XVII Result की घोषणा के बाद इन परिणामों को allindiabarexamination.com से देखा जा सकता है।

Image

बार काउंसिल ऑफ इंडिया का रिजल्ट 2023

AIBE XVII Result 2023: Bar Council of India (BCI) All India Bar Examination (AIBE XVII) Results 2023 की घोषणा जल्द कर सकता है। इस परीक्षा का आयोज 5 फरवरी, 2023 को किया गया था। जिन लोगों ने इसमें भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से रिजल्ट चेक कर सकेंगे, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा, उम्मीदवार यहां से रिजल्ट जारी होने की अनुमानित तिथि व समय की जांच कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड उम्मीदवार के रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा के बाद, आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा की गई आपत्तियों के आधार पर दो प्रश्न हटा दिए गए थे। शेष 98 प्रश्नों के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को Certificate of Practice (COP) दिया जाएगा।

AIBE XVII Result 2023 का परिणाम जल्द ही विधिवत घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम तिथि की घोषणा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जांच करते रहें। उम्मीदवार जो AIBE XVII परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम यहां दिए गए स्टेप्स से भी देख सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, एआईबीई 17 का परिणाम अप्रैल 2023 के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकता है, यदि ऐसा हुआ परिणाम आज कल में ही जारी हो जाएगा।

ऐसे देखें AIBE XVII Result 2023

  • उम्मीदवार allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • यहां AIBE XVII 2023 Direct Link पर क्लिक करें
  • क्रेडिंशियल दर्ज करें, सबमिट करें, और रिजल्ट देखें।

एआईबीई XVII 2023 कटऑफ - AIBE XVII 2023 Cutoff

AIBE XVII 2023 Answer Key Revised होने के बाद से AIBE XVII 2023 Cutoff भी बदल गया है। सामान्य वर्ग के लिए, उम्मीदवारों को कुल 40 अंक प्राप्त करने होंगे और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को कुल 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article